Expressway Speed Limit: एक्सप्रेसवे पर रविवार से चार पहिया वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। यानी आज से यमुना एक्सप्रेसवे समेत नोएडा के 6 प्रमुख रास्तों पर पुरानी स्पीड लिमिट को बहाल कर दिया गया है। दरअसल, सर्दियों में घने कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया था, ताकि सड़कों पर हादसे न हों। अब बदलते मौसम के साथ एक बार फिर से गाड़ियां अपनी स्पीड से दौड़ सकेंगी। जानिए अब से किन गाड़ियों की क्या स्पीड रहेगी?
100 किलोमीटर की स्पीड
एक्सप्रेसवे पर रविवार से चार पहिया गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दरअसल, दिसंबर में गाड़ियों का स्पीड को घटाकर 75 किमी प्रतिघंटा कर दिया गया था। जिसमें भारी गाड़ियों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी। आज से सामान्य गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, तो भारी गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इसके अलावा एमपी टू स्थित एलिवेटेड रोड पर हल्की गाड़ियां 50 किलोमीटर और भारी गाड़ियां 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती थीं।
ये भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway सड़कों की बजाय हवा में दौड़ेंगी बसें, गडकरी का बड़ा ऐलान; लखनऊ में शुरू होगी सेवा
किन रास्तों पर लागू नई स्पीड लिमिट?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे, एमपी-2 एलिवेटेड रोडअलावा मास्टर प्लान रोड नंबर-1 (डीएनडी टोल प्लाजा से सेक्टर-57 चौराहा), मास्टर प्लान रोड नंबर-2 (सेक्टर-18 से सेक्टर-60 अंडरपास), मास्टर प्लान रोड नंबर-3 (कालिंदी कुंज से सेक्टर-122), रोड नंबर-6 (सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर से सेक्टर-71 अंडरपास) और डीएससी (दादरी-सूरजपुर-छलेरा) रोड पर 100 किलोमीटर की स्पीड बहाल की गई है।
कोहरे के चलते बदला था नियम
दिसंबर के महीने में घना कोहरा छाया रहता है, जिसकी वजह से जीरो विजिबिलिटी हो जाती है। इस मौसम में सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ियों का चलना काफी खतरनाक होता है। जिसकी वजह से बहुत से हादसे होते हैं। ऐसे ही सड़क हादसों को रोकने के लिए लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर स्पीड लिमिट में बदलाव किए थे।
ये भी पढ़ें: Digha-Koilwar Expressway से यूपी-बिहार को मिलेगी रफ्तार! जानिए किन जिलों से होकर गुजरेगा?
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
16 mins agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
19 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines