Etawah woman murder case: उत्तर प्रदेश के इटावा में तांत्रिक ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। तांत्रिक ने साधना का नाटक करते हुए महिला के गले पर पैर रखा। इसके बाद महिला सह नहीं सकी और बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसे पाइप से पीटना शुरू कर दिया। महिला की मौत हो गई। तांत्रिक ने परिवार से कहा कि इसका शव फ्रीजर में रख दो। 7 दिन में जिंदा कर देगा। बाद में मौके से फरार हो गया।
हम लोग तांत्रिक की बातों में आ गए
तांत्रिक की बातों में परिवार के लोग आ गए। जिसके बाद वे महिला की बॉडी के साथ घर में कैद रहे। बाद में परिजनों को लगा कि महिला जिंदा नहीं हो सकती। फिर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। एक बार तो मौके पर पहुंची पुलिस के भी होश उड़ गए। फोरेंसिक टीम की ओर से भी मामले में सबूत जुटाए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के पथवारिया मोहल्ले में मामला सामने आया है।
मृतका की पहचान 40 साल की प्रिया सक्सेना के तौर पर हुई है। जो रिटायर्ड टीचर सुरेश सक्सेना की बेटी थी। सुरेश और उसकी पत्नी रानी ने पुलिस को अपनी बेटी की मौत के बारे में बताया था। महिला की हत्या की सूचना के बाद नायब तहसीलदार भी पहुंचे। मौके पर पुलिस को तंत्र-मंत्र का सामान मिला। प्रिया के माता-पिता ने पाइप पुलिस को दे दिया है। जिससे मर्डर किया गया।
तेरी बेटी पर प्रेत का साया है…
प्रिया कई दिन से बीमार थी। वह ठीक हो जाए, इसलिए तांत्रिक को बुलाया गया था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने पड़ोसियों से भी मामले को लेकर जानकारी ली है। प्रिया की दवा चल रही थी। आरोपी तांत्रिक को दो सप्ताह पहले भी बुलाया गया था। आरोपी ने तब भी उसके साथ मारपीट की थी। उसने कहा था कि बेटी पर प्रेत का साया है।
यह भी पढ़ें-Watch Video: थोड़ी दूर थी मौत…ऐन मौके पर फरिश्ता बनकर आया कांस्टेबल, बचाई बच्चे और मां की जान
अब फिर आरोपी ने उसे मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी की 6 साल पहले शादी फतेहपुर में की थी। लेकिन ससुरालवालों से तंग आकर वह यहां रहने लगी थी। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में पुलिस ने ज्यादा कुछ बताने से इन्कार किया है। पुलिस को शक है कि वह कहीं दू न निकल जाए।
संबंधित खबरें
'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
17 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines