Watch Video: थोड़ी दूर थी मौत...ऐन मौके पर फरिश्ता बनकर आया कांस्टेबल, बचाई बच्चे और मां की जान

Mumbai grp constable saved women: मुंबई में एक महिला और उसके बच्चे की जान जीआरपी के कांस्टेबलों ने बचाई है। महिला ट्रेन में चढ़ रही थी। एकदम से ट्रेन चल पड़ी। महिला और उसका बच्चा ट्रैक पर गिरने ही वाले थे कि अचानक कांस्टेबल उनके लिए फरिश्ता बनकर आए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Mumbai Railways, Churchgate Station

Mumbai grp constable saved women: मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा बच गया। यहां के जीआरपी होमगार्ड राहुल यादव और आशीष गुप्ता ने एक महिला और उसके बच्चे की जान बचा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला और उसका बच्चा ट्रेन के नीचे आने ही वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर कांस्टेबल आ गए। उन्होंने महिला और बच्चे को एकदम से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी दोनों कांस्टेबलों की बहादुरी पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक पैर अंदर, दूसरा था प्लेटफॉर्म के बाहर

दरसअल राहुल यादव महिलाओं के सुरक्षा के लिए चर्चगेट स्टेशन पर तैनात थे। रविवार की घटना चार बजे की है। इसी दौरान प्लेटफार्म नम्बर 2 पर गाड़ी बोरीवली के लिए निकल रही थी कि महिला यात्री ट्रेन में चढ़ रही थी। इस दौरान एक महिला तो चढ़ गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में 6 माह का बच्चा था। महिला का एक पैर अंदर और एक पैर प्लेटफार्म पर था। इसी दौरान एकदम ट्रेन प्लेटफार्म से आगे निकल गई।

विज्ञापन

महिला और बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाया

यात्री महिला बच्चे के साथ ट्रेन और ट्रैक के बीच गिरने ही वाली थी। तभी ड्यूटी पर तैनात हवलदार राहुल यादव ने महिला और उसके बच्चे की जान सुरक्षित बचा ली। बता दें कि महिला यात्री को चोट जरूर लगी है। महिला को घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेज दिया गया है। बच्चा और मां दोनों को सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले इटारसी रेलवे स्टेशन पर ऐसा मामला सामने आया था। यहां पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया था, जो ट्रेन के साथ घिसट रहा था। लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था। बाद में उस यात्री को एक आरपीएफ जवान ने बचा लिया था। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था। लोगों के ऊपर भी बात आई थी कि किसी ने मदद नहीं की। यात्री केवल मूकदर्शक बने रहे थे। कोई बचाने आगे नहीं आया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ