हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch: सांसद की 35 गाड़ियों में निकली 'बारात', वीडियो में दिखी गनमैन की दबंगई

Security Guards of Etawah MP Accused of Misconduct: उत्तर प्रदेश के इटावा से सपा सांसद जितेंद्र कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने आगरा के एक टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के साथ अभद्रता की। सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान 35 गाड़ियों का काफिया बिना टोल दिए ही निकाल दिया। जिसमें कुछ बसें भी शामिल थी।

विज्ञापन
SP MP Security Guards Bypass Toll Without Payment

SP MP Security Guards Bypass Toll Without Payment: इटावा से सपा सांसद जितेंद्र कुमार के सुरक्षाकर्मियों पर टोल मैनेजर ने एत्मादपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सांसद के गनर शिवम कुमार और रंजीत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सांसद जी की बारात बताकर 35 गाड़ियों का काफिया बिना टोल दिए ही निकाल दिया। इस दौरान दोनों गनर ने टोल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने दावा किया कि एक गाड़ी में सांसद स्वयं बैठे हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो टोल पर लगे कैमरे में कैद हो गया। पूरा मामला आगरा एत्मादपुर इनर रिंग रोड पर स्थित टोल बूथ का है।

टोल अकाउंट मैनेजर नारायण सिंह यादव ने आगरा के एत्मादपुर थाने में सांसद के सुरक्षाकर्मियों पर मामला दर्ज करवाया है। टोल मैनेजर की शिकायत के अनुसार इटावा सांसद जितेंद्र कुमार वोहरे के सुरक्षाकर्मियों द्वारा टोल कर्मचारी से बदतमीजी करते हुए लगभग 30 से 35 गाड़ियां बिना शुल्क दिए जबरन निकाली गईं, जिसमें कुछ बसें भी शामिल थी। इस घटना का पूरा वीडियो टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी में है। शिकायत में सुरक्षा कर्मियों के नाम रंजीत कुमार और शिवम कुमार बताया गया है।

ये भी पढ़ेंः Watch Video: कार से स्टंट कर 4 युवकों ने बनाई रील, नप गए रइसजादे चारों कारें सील

बता दें कि जितेंद्र कुमार 2024 लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने बीजेपी के रामशंकर कठेरिया को भारी अंतर से हराया था। इससे पहले 2014 और 2019 में बीजेपी के रामशंकर कठेरिया यहां से सांसद थे।

ये भी पढ़ेंः आतंकी हमले की दहशत से रोक दी ट्रेन, सुराग खंगाल रही पुलिस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें