Etah Violence : यूपी के संभल में अभी बवाल थमा नहीं है। इस बीच एटा में एक नया मामला सामने आ गया, जहां हिसंक झड़प हो गई। इसे लेकर पूरे जिले में तनावपूर्ण माहौल व्याप्त है। भीड़ ने यहां भी जमकर उत्पात मचाया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एटा के जलेसर कस्बे में एक दरगाह के पास निजी जमीन पर निर्माण हो रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। उन्होंने दावा कि यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इस पर विवाद काफी बढ़ गया और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए और संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढे़ं : घरों में मिले हथियार-खोखे, छत से DIG-DM पर फायरिंग, जानें संभल में कैसे हुई पत्थरबाजी?
जानें कैसे हुआ विवाद?
रफीक की अगुवाई में भीड़ ने एक दरगाह के पास स्थित जमीन पर निर्माण कार्यों को रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, इस जमीन के मालिक अनिल कुमार उपाध्याय और अन्य लोग हैं, लेकिन भीड़ का दावा है कि उक्त संपत्ति वक्फ बोर्ड की है। इसके बाद भीड़ ने हथौड़ों से चारदीवारी को गिरा दिया और पथराव किया। साथ ही उपद्रवियों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी-एएसपी
बवाल की सूचना मिलने पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह और एएसपी राजकुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पीएसी कर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने कहा कि विवादित भूमि निजी पैतृक संपत्ति है, जिसकी पुष्टि राजस्व अभिलेखों से की जा रही है।
यह भी पढे़ं : Video: संभल में गोलियां भी चलीं, स्कूल-इंटरनेट बंद; जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल
एटा हिंसा मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपी रफीक और फरमान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रफीक सहित 16 अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि एक आरोपी ने शिकायतकर्ता का गला घोंटने की कोशिश की थी। सीओ नीतीश गर्ग ने कहा कि पथराव और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान वायरल वीडियो के जरिए की जा रही है। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति नियंत्रण में है और शांति बहाल हो गई है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
37 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
55 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines