घरों में मिले हथियार-खोखे, छत से DIG-DM पर फायरिंग, SP के पैर में लगी गोली, जानें संभल में कैसे हुई पत्थरबाजी?

Sambhal Jama Masjid Stone Pelting Latest Update : यूपी के संभल में पत्थरबाजों के तीन ग्रुप ने पुलिस टीम पर तीन तरफ से अटैक किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्रुप बनाकर घटना को अंजाम दिया। पहले ग्रुप ने पत्थरबाजी की तो दूसरे ने गाड़ियों में आग लगाई, जबकि तीसरे ग्रुप ने नक्कासी इलाके में पथराव किया।

Sambhal Jama Masjid Stone Pelting

संभल में कैसे भड़की हिंसा?

Sambhal Jama Masjid Stone Pelting Latest Update : यूपी के संभल जिले में रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। जामा मस्जिद के सर्वे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और अचानक से पत्थरबाजी कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घर की छतों से डीआईजी एवं डीएम पर गोलियां चलाई गईं और एसपी के पैर में गोली लगी। इस पर पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कुछ घरों की छानबीन की, जहां से हथियार और 15 व 32 बोर के खोखे मिले।

विज्ञापन

कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने कहा कि जहां डीएम और डीआईजी थे, वहां छत से गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई। बिलाल के शव की प्रारंभिक जांच में गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि साफ हो सके कि मौत कैसे हुई। बाकी दो मतृक कैफ और नईम के शवों का पोस्टमार्टम होना है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि कैसे मौत हुई

विज्ञापन

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस को जामा मस्जिद के सर्वे की जानकारी थी। ये पत्थरबाजी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी की विफलता नहीं है। इसकी तैयारी रातोंरात की गई। पुलिस टीम ने किसी की जान जाए ऐसे किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि तीन लोगों की मौत कैसे हुई?

विज्ञापन

21 लोग लिए गए हिरासत में 

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में 2 महिलाओं समेत 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उपद्रवियों ने आपस में फायरिंग की। कुछ घरों में हथियार और गोलियों के खोखे मिले हैं। विवादित स्थल से दूर नखासा थाने इलाके में पहुंचे तो लोगों ने छत से फायरिंग की। उनके पैर में भी गोली लगी है और डिप्टी कलेक्टर का पैर फ्रैक्चर हो गया। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा गोली चलाने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पैलेट गन है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

मस्जिद से ऐलान के बाद हुई पत्थरबाजी

संभल के डीएम राजेंद्र पैसिया ने कहा कि इंतजामिया कमेटी को शनिवार को बुलाया गया था। बातचीत के बाद एएसआई की टीम ने सुबह साढ़े सात बजे सर्वे शुरू किया और 10 बजे तक सर्वेक्षण पूरा हो गया। एएसआई टीम पर पथराव नहीं हुआ। इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के बाद जामा मस्जिद के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। मस्जिद से जैसे ही ऐलान हुआ कि सर्वे पूरा हो गया, उसके बाद पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन

11 बजे के बाद अचानक से आई भीड़

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि 11 बजे के बाद अचानक से भीड़ आई और नखासा थाने इलाके में पत्थरबाजी कर दी। ऐसा लगा जैसे किसी ने उकसाया और भीड़ एकदम से आ गई। हालांकि, भीड़ में नामाजी नहीं थे। अब स्थिति कंट्रोल में है। जीरो टॉलरेंस के साथ सभी से निपटेंगे। मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। साथ ही पूरे जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ