Greater Noida News: दिल्ली-एनसीआर के यातायात को सुगम बनाने और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के उद्देश्य से यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) को जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज का काम इस महीने शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की देखरेख में बनने वाला यह इंटरचेंज जल्द ही बनकर तैयार होगा। हालांकि यह योजना लंबे समय से अटकी हुई है।
223 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
इस परियोजना में लगभग 223 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इंटरचेंज ग्रेटर नोएडा के जगनपुर अफजलपुर गांव के नजदीक प्रस्तावित है। एक बार निर्माण शुरू हो गया तो इसे एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। लंबे समय से लोगों को इस परियोजना के शुरू होने का इंतजार है।
अधर में लटकी है परियोजना
परियोजना की घोषणा वर्ष 2018 में ही कर दी गई थी, लेकिन अब तक डिजाइन और निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इससे कार्य में बार-बार विलंब होता रहा। इससे पहले दावा किया गया था कि इंटरचेंज का निर्माण नोएडा एयरपोर्ट के चालू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट शुरू होने की तारीख नजदीक आ गई है जबकि अभी तक इंटरचेंज का निर्माण शुरू भी नहीं हुआ है।
एयरपोर्ट के कार्य में आई तेजी
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्य सितंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में यह इंटरचेंज एयरपोर्ट से सीधे ईपीई तक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे बनने से दिल्ली, हरियाणा और अन्य एनसीआर क्षेत्रों से एयरपोर्ट तक पहुंचना सुविधाजनक हो जाएगा। कम समय में लोग एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
परियोजना के प्रमुख लाभ
यात्रियों को जाम से राहत, समय की होगी बचत। लॉजिस्टिक और मालवाहक वाहनों के लिए ऐसा रूट होगा जहां कभी जाम की स्थिति नहीं बनेगी। उनका पूरा सफर एक्सप्रेस वे का होगा। इस इंटरचेंज की मांग कई सालों से हो रही है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: Swiggy डिलीवरी ब्वाय ने सोसायटी में ऐसा क्या कर दिया कि सोशल मीडिया पर हो रही थू थू
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
5 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
13 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines