हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दुष्कर्म का जवाब गोली... सिद्धार्थनगर में गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, 5 अरेस्ट

Siddharth Nagar Encounter UP: यूपी के सिद्धार्थनगर में गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस को उनके नेपाल भागन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
एनकाउंटर में घायल अपराधी को ले जाती पुलिस

Siddharth Nagar Encounter UP: यूपी के सिद्धार्थनगर में युवती से गैंगरेप के 5 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया इसके बाद मुठभेड़ हुई जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर में 24 जून को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप के आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान ककरही पुल के पास आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः मुंह-नाक में रेत भरी और 10 रुपये के लिए 11 साल के बच्चे को दी खौफनाक मौत, यूपी के मुरादाबाद की घटना

बता दें कि आरोपियों की तलाश में एसपी प्राची सिंह ने पांच टीमें बनाई थी। आरोपियों ने 24 जून को जोगिया कोतवाली के हरैया बंधे के पास युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ेंः गंदी डिमांड! पुलिस वाला बोला- बहुत खूबसूरत हो, रात रंगीन कर दो हमारी, फिर जाने देंगे पिता-बहन को

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें