दुष्कर्म का जवाब गोली... सिद्धार्थनगर में गैंगरेप के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, 5 अरेस्ट

Siddharth Nagar Encounter UP: यूपी के सिद्धार्थनगर में गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस को उनके नेपाल भागन की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई थी। तभी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

Siddharth Nagar Encounter UP

एनकाउंटर में घायल अपराधी को ले जाती पुलिस

Siddharth Nagar Encounter UP: यूपी के सिद्धार्थनगर में युवती से गैंगरेप के 5 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार सभी आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया इसके बाद मुठभेड़ हुई जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर में 24 जून को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप के आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान ककरही पुल के पास आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दें कि आरोपियों की तलाश में एसपी प्राची सिंह ने पांच टीमें बनाई थी। आरोपियों ने 24 जून को जोगिया कोतवाली के हरैया बंधे के पास युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ