नोएडा में टीचर की पिटाई से टूटा छात्र का कंधा, पहले बोला सीढ़ी से गिर गया हूं

Noida News: नोएडा के कांशीराम प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के छात्र के साथ कथित रूप से शिक्षक की मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि क्लास में हल्की-फुल्की बातचीत करना बच्चे को इतना महंगा पड़ गया कि शिक्षक ने उसे डंडे से पीट दिया, जिससे उसका कंधा टूट गया।

teacher beat class 3 student

Noida News: नोएडा के कांशीराम प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के छात्र के साथ कथित रूप से शिक्षक की मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि क्लास में हल्की-फुल्की बातचीत करना बच्चे को इतना महंगा पड़ गया कि शिक्षक ने उसे डंडे से पीट दिया, जिससे उसका कंधा टूट गया।

विज्ञापन

एटा का रहने वाले है सचिन
मूल रूप से एटा निवासी सचिन राय सदरपुर में परिवार सहित रहते है। उनका बेटा पीयूष (8) जुलाई के अंतिम सप्ताह में स्कूल गया था। क्लास में साथियों से बात करने पर शिक्षक ने उसे बुरी तरह पीटा। डरे हुए छात्र ने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया और चुपचाप सो गया।

विज्ञापन

स्कूल जाने से किया मना
अगले दिन स्कूल जाने से इनकार करने पर पीयूष ने बहाना बनाया कि वह सीढ़ियों से गिर गया था। तीन-चार दिन बाद छोटे भाई अनमोल ने सच्चाई बताई कि स्कूल में शिक्षक ने पीयूष की पिटाई की थी। परिजन जब तक कुछ समझते तब तक बच्चे के कंधे में गंभीर सूजन और दर्द हो चुका था। डाॅक्टर की जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऑपरेशन किया जाएगा।

लापरवाही का आरोप
आरोप है कि पीड़ित परिवार स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य संजय कुमार से शिकायत की तो कथित रूप से उन्होंने लापरवाही का रवैया दिखाते हुए कहा आपको जो करना है कर लो। इससे आक्रोशित होकर परिजन सेक्टर-39 थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी। वहीं, प्रधानाचार्य संजय कुमार का कहना है कि पीयूष स्कूल में नहीं पीटा गया था और वह कई दिनों से स्कूल भी नहीं आ रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ