हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद में एनकाउंटर, 20 से अधिक क्रिमिनल केसेस में शामिल बदमाश अरेस्ट

Encounter in Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जिले में आने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी। एक पिकेट पर बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुकने की बजाए मौके से भागने लगे।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो

Encounter in Ghaziabad: एनसीआर के गाजियाबाद से बड़ी खबर आ रही है, यहां यूपी पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को पकड़ा है। धर-पकड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भी फायर किया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है और तब कहीं जाकर उस पर काबू किया जा सका।

20 से अधिक FIR हैं दर्ज, नाम पोली और काम…

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान शहबाज उर्फ पोली के रूप में हुई है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उस पर अलग-अलग संगीन धाराओं में करीब 20 से अधिक FIR दर्ज हैं।

दिल्ली के नंदनगरी इलाके का रहने वाला है पोली, साथी संग वारदात को अंजाम देने गया था गाजियाबाद

जानकारी के अनुसार पोली नंदनगरी इलाके का रहने वाला है। वह यूपी और पूर्वी दिल्ली में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोली अपने साथी संग किसी वारदात को अंजाम देने गाजियाबाद आया था। लेकिन इससे पहले की वह अपनी मंशा में कामयाब हो पाता यूपी पुलिस ने उसे धर-दबोचा।

विज्ञापन

पुलिस को देखकर भागने लगे थे बदमाश

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जिले में आने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना के आधार पर वाहन जांच की जा रही थी। एक पिकेट पर बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुकने की बजाए मौके से भागने लगे।

मौका देखकर एक बदमाश रहा फरार होने में कामयाब

पुलिस ने फरार हो रहे बदमाशों को रुकने की चेतावनी दी। बदमाश फिर भी नहीं रुके और उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने गोली चलाई। गोली एक बदमाश के पैर में जाकर लगी। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस फरार बदमाश की धर-पकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मेरठ से प्रयागराज का सफर का होगा आसान, जानिए कब चालू होगा गंगा एक्सप्रेसवे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola