Uttar Pradesh Electricity Tariff Hike: बिजली के बिल की बढ़ती कीमतें हर किसी के लिए समस्या का विषय हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के निवासियों को योगी सरकार झटका देने की तैयारी कर रही है। दरअसल, प्रदेश में अब घरेलू उपभोक्ताओं पर टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ लागू हो सकता है। इसके तहत दिन और रात के लिए अलग-अलग बिजली के दाम लागू होंगे, जिससे लोगों का खर्च 20 फीसदी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के ड्राफ्ट में इस व्यवस्था को लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। फिलहाल यह व्यवस्था सिर्फ इंडस्ट्री लेवल पर सक्रिय है। अगर यह नियम लागू हुआ तो उत्तर प्रदेश में बिजली महंगी हो जाएगी।
टाइम ऑफ डे टैरिफ होगा लागू
केंद्र सरकार की ओर से विद्युत (ग्राहक अधिकार) नियम, 2020 में जरूरी बदलाव किए गए हैं। इसमें टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ की व्यवस्था लागू करने की बात कही गई है। इसमें दिन और रात की बिजली दर अलग-अलग रखने का नियम है। फिलहाल यह व्यवस्था स्मॉल और हेवी इंडस्ट्री कैटेगरी के कंज्यूमर्स पर लागू की गई है। 1 अप्रैल 2025 से इसे सभी कंज्यूमर्स पर लागू करने की तैयारी कर ली गई है।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलना बाकी
बताया जा रहा है कि अप्रैल में उत्तर प्रदेश में टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ लागू हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। ऐसे में 1 अप्रैल से किसानों को छोड़कर सभी बिजली कंज्यूमर्स पर टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ लागू हो सकता है। इसलिए बिजली के दाम बढ़ना लगभग तय है।
इस नए टैरिफ के तहत यूपी के सभी जिलों में पीक ऑवर यानी शाम 5 बजे से देर रात तक बिजली के दाम दिन के मुकाबले महंगे रहेंगे। एक आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कुल 3.45 करोड़ इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स हैं। इनमें से 2.85 करोड़ डॉमेस्टिक कंज्यूमर्स हैं, जो सीधे तौर पर इससे प्रभावित होंगे। इसके अलावा प्रदेश में 15 लाख किसान कंज्यूमर्स हैं, जिन्हें TOD टैरिफ योजना से बाहर रखा गया है।
2023 में लागू होना था TOD टैरिफ
TOD को वर्ष 2023 में भी लागू करने का प्रयास किया गया था। लेकिन उपभोक्ता परिषद की ओर से इसका विरोध किया गया। साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की धमकी दी गई। ऐसे में राज्य सरकार बैकफुट पर आ गई और इस टैरिफ को रोक दिया गया। अब इसे अप्रैल 2025 से फिर से लागू करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें – UP में गंगा और बुंदेलखंड Expressways का होगा विस्तार, अब इन जिलों को किया जाएगा कवर
संबंधित खबरें
BSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 hr ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 hr agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
22 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines