हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन; UP के पीलीभीत में 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी दर्ज

SIR को लेकर जारी विपक्ष के विरोध के बीच उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. पीलीभीत के 2 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होगी और ऐसा करने के आदेश खुद चुनाव आयोग ने दिए हैं.

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिली हैं. (Credit-AI)

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की शिकायत पर बड़ा एक्शन लिया है. 2 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) को सस्पेंड करने का आदेश दिया. उत्तर प्रदेश के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) को उनके खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश भी दिया. उत्तर प्रदेश के CEO नवदीप रिनवा को लिखे लेटर में चुनाव आयोग ने कहा कि CEO की रिपोर्ट की जांच की है तो मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी आरोपी मिले. इसलिए दोनों को सस्पेंड करने का फैसला किया है. FIR दर्ज करके उनकी चार्जशीट आगे की जांच के लिए कमीशन को दी जाए.

Voter List Me Naam Kaise Check Kare: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो …

CEO की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई

ERO कंप्यूटर असिस्टेंट पर आरोप है कि उसने 31 मई से 29 अगस्त के बीच ‘करेक्शन’ के लिए 13779 फॉर्म-8 एप्लीकेशन एंटर किए, लेकिन ऑफिस में फिजिकल फॉर्म या सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स नहीं थे. मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा तो UP CEO नवदीप रिनवा से रिपोर्ट तलब की गई, जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को माना और कहा कि दोनों ERO पर कानूनी कार्रवाई होगी. इसके बाद चुनाव आयोग ने CEO को निर्देश दिया कि भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 198 को FIR में छोड़ा जाए, क्योंकि दोनों कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारी नहीं माना और यह धारा सरकारी कानून न मानने से जुड़ी है.

विज्ञापन

वोटर लिस्टों की दोबारा जांच के आदेश जारी

चुनाव आयोग ने कहा कि संबंधित कोर्ट को दोनों के मामले में सख्ती से कार्यवाही करनी होगी. साथ ही पीलीभीत की वोटर लिस्ट की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर चुनाव आयोग को भेजनी होगी. राज्य के सभी DEOs/EROs को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली वोटर लिस्टों की अच्छी तरह से दोबारा जांच करनी होगी और इस निर्देश का सख्ती से पालन करना होगा. फॉर्म 6, 7 या 8 के जरिए किए गए नाम जोड़ने, हटाने या बदलने का डेटा दोबारा से वेरिफाई करना होगा. CEO ने गलत इस्तेमाल के आरोपों के बाद राज्य के ERO ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटरों के पासवर्ड डी-एक्टिवेट कर दिए हैं तो सावधानी बरतने में समझदारी है.

UP Voter List: ड्राफ्ट वोटर लिस्‍ट में नाम-पता गलत है तो कैसे होगा सुधार …

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola