Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम के तहत पौधारोपण किया। इसे लेकर एमडीडीए के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी मां के साथ शिरकत की और उन्होंने राज्य की जनता से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने की अपील की। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने सीएम धामी की अपील का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, जिसके बाद एक्स पर #Join EkPedMaaKeNaam ट्रेंड करने लगा।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील की थी। इसके बाद से ही सीएम धामी इसे प्रदेश भर में अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ने के लिए कहा था। अबतक प्रदेश के लाखों युवा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें : रामलला के दर्शन करके भावुक हुए उत्तराखंड के CM धामी, बोले- इतनी खुशी कि अयोध्या में बनाएंगे गेस्ट हाउस
अबतक लग चुके हैं लाखों पौधे
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं। उत्तराखंड में हरेला पर्व से लेकर 15 अगस्त तक पौधारोपण अभियान चलेगा। इस मुहिम से आम आदमी के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने लोगों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर यह अभियान चल रहा है।
यह भी पढ़ें : CM धामी की उत्तराखंड को 8275.51 करोड़ की सौगात, 17 विभागों की 122 योजनाओं का शिलान्यास, बोले- विकास तय
मां के नाम लगाएं पौधे : सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में कहा कि इंसान की सबसे पहली गुरु मां हैं, इसलिए एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ना उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी मां के नाम पर एक पौधा जरूर लगाएं। जब उन्होंने पौधारोपण किया, उस दौरान उनकी मां भी साथ में थीं।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
10 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines