उत्तर प्रदेश से अजीब-अजीब से मामले सामने आ रहे हैं जिन्हें सुन दिमाग सन्न हो रहा है। हरदोई जिले से एक ऐसी लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है जिसे जानना उन लड़कों के लिए जरूरी है जो किसी पर भी दिल हार बैठते हैं। अगर किसी से प्यार करते हैं तो थोड़ा उसके बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। बता दें कि 13 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन ने दूल्हों को लूटा और 14वें को शिकार बनाने का मन बना लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
अनमैरिड लड़कों को बनाती थी अपना शिकार
यूपी के हरदोई जिले से खबर आई है कि वहां एक लुटेरी दुल्हन के गैंग का भांडा फूटा है जो उन लड़कों को अपना शिकार बनाती थी जिनकी शादी नहीं हुई हो। इन लोगों का पूरा गैंग है जो ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पहले लड़कों से प्यार का जाल रच उनसे शादी करतीं और फिर रात में नशे की दवा परिजनों को खिला उनके घर को साफ कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: साहिल के बाद मुस्कान को मिला नया साथी, जेल में नया ठिकाना, क्या मिलेंगी सुविधाएं?
कैसे खुली पोल
13 शादियां कर लड़कों को ठगने वाले गैंग की पोल तब खुली जब हरदोई का एक लड़के ने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद उसने लड़की को पैसे और गहने दे दिए, थोड़ी ही देर में वो सारा सामान लेकर फरार हो गई और ऐसे खुली उस लड़की की पोल और गैंग का भी भांडा फूट गया। दरअसल हरदोई के नवाबगंज के रहने वाले नीरज गुप्ता की ष शादी नहीं हुई थी और इसलिए उसके परिवार वाले परेशान थे। गिरोह को इस बात का पता लगा तो उन्होंने इसका फायदा उठाया और लड़के के परिवार वालों को झांसा दे शादी तय कर ली।
नीरज ने की पुलिस में शिकायत
हुआ यूं कि नीरज को शादी के लिए लड़की की तलाश थी जो उसे लगा कि पूरी हो गई। ऐसे में उसके परिवार वालों ने 20 जनवरी 2025 को उसकी शादी पक्की कर दी। नीरज शादी से पहले ही लड़की की बातों में आकर करीब साढ़े 3 लाख के गहने उसे दिए, जिन्हें लेकर वो फरार हो गई। नीरज को जब तक इस बात का पता लगता बहुत देर हो चुकी थी। उसने पुलिस में इस बात की शिकायत की और पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस को सफलता हाथ लगी और उस गैंग ने पूछताछ में सब कुछ कबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें: सास दामाद के बाद मामी के प्यार में पार हुईं हदें, भांजा पहले भी दो बार ले भागा
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
8 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines