Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट बनी अखाड़ा, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की मिगसन विन सोसायटी की लिफ्ट में मारपीट का मामला सामने आया है। सोसायटी की लिफ्ट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Lift Marpeet Greno
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की मिगसन विन सोसायटी की लिफ्ट में मारपीट का मामला सामने आया है। सोसायटी की लिफ्ट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट के दौरान सुरक्षाकर्मी बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दो पक्ष के लोग आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं। सूरजपुर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर थाना पुलिस ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि देर रात सोसायटी में विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे से लात घूंसे से पिटाई की।

विज्ञापन

शराब के विवाद में मारपीट की बात आई सामने

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों पक्ष के लोगों के बीच शराब को लेकर विवाद हुआ। कुछ लोग शराब पीने के बाद लिफ्ट में जा रहे थे। तभी कुछ अन्य लोग भी लिफ्ट में जाने लगे। शराब को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट इतनी बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों के बीच बचाव करने पर भी दोनों पक्ष के लोग नहीं माने और मारपीट करते रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसायटी की लिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक लोग आपस में लड़ रहे है। सुरक्षाकर्मी जब उनको रोकने का प्रयास करते है कि आरोपी लिफ्ट से बाहर निकल कर फ्लोर पर लड़ने लगते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ