गाजियाबाद में फिर डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake In Ghaziabad : यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। एक हफ्ते के अंदर ही ये दूसरे भूकंप के झटके लगे।

Earthquake | Chile | Alaska

सांकेतिक तस्वीर।

Earthquake In Ghaziabad : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर धरती डोली। रविवार दोपहर 3.24 बजे भूकंप के झटके महसूस किए, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। छुट्टी के दिन होने की वजह से अधिकांश लोग अपने घरों में थे। भूकंप आते ही वे अपने परिवार के साथ घर से निकलकर खुले आसमान के नीचे आ गए।

विज्ञापन

यूपी के गाजियाबाद में अचानक से भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुतबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई और 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर के लिए लोग डर जरूर गए थे।

विज्ञापन

17 फरवरी को भी लगे थे भूकंप के झटके

आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में 17 फरवरी को भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई थी। सुबह-सुबह भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई थी। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम थी, जिससे कहीं किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन

क्यों आता है भूकंप?

कहा जाता है कि धरती की 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। इस दौरान ये प्लेट्स घर्षण करके आपस में टकराती हैं, उस क्षेत्र को जोन फॉल्ट लाइन कहते हैं। कई बार टकराने से प्लेट्स के किनारे मुड़ जाते हैं या टूट जाती हैं। इनके टूटने से जो तरंगें और ऊर्जा निकलती हैं, वे फैलती हैं तो धरती कांपती है। इसे ही भूकंप कहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ