Noida: बनने वाला था 'उड़ता' NCR, पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, ये स्टूडेंट थे टारगेट
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida: आपका लाड़ला या लाड़ली दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में अकेला रह कर पढ़ाई कर रहा है तो थोड़ा सावधान हो जाएं। नोएडा (Noida) पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे सभी के होश उड़ गए हैं। पुलिस ने 500 किलो से ज्यादा गांजा बरामद करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर के छात्रों को इसे सप्लाई करने वाले थे।
नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि छापे में तीन वाहन (एक पिकअप ट्रक, एक कैंटर ट्रक और एक दोपहिया वाहन) बरामद किए हैं, जिनसे इस गांजे को नोएडा (Noida) लेकर आया गया था। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों की भी गिरफ्तारी की है। आरोपियों के पास से बरामद इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत बताई गई है।
पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) एसएम खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, शहर में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आने वाली है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के सिग्मा-1 में पुलिस टीम ने एक पिकअप ट्रक को रोका। ट्रक में तीन आदमी थे। उनकी निशानदेही पर चार और लोगों को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके वाहनों की तलाशी में 502 किलो गांजा बरामद हुआ है। गांजे की यह खेप ओड़िसा से लाई गई थी।
आरोपियों की पहचान मोहम्मद आजाद, फैयाज, ऋषिराम, साजन शाह, योगेश यादव, राजकुमार शाह के रूप में हुई है। आरोपियों के गिरोह में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बताया गया है कि गांजे की खेप को बहलोलपुर और बिसरख गांव के दो गोदामों में ले जाया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि नोएडा से इस गिरोह को महिला और उसका बेटा फैयाज चला रहे थे। उन्होंने खेप के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया। ऋषि राम और आजाद इस खेप को दिल्ली एनसीआर के कॉलेजों में बांटने वाले थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: