शराब के शौकीनों के लिए आई हैरान कर देने वाली खबर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चल रहा ये खेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़

शराब पीने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्रेनो में फर्जी स्टीकर वाले शराब की बोतले बरामद की गई है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

sarab_4c2a85
विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस व आबकारी टीम ने शराब व बीयर के अवैध स्टॉक का भंडाफोड़ किया है। बिक्री की तारीख समाप्त होने के बाद शराब व बीयर पर फर्जी स्टीकर वर्ष 2025-26 के लगा दिए गए और उनको बेचा जाने लगा। यह बिक्री ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ठेकों पर हो रही थी जबकि जो स्टॉक बरामद हुआ है उसको बेचने की अवधि मार्च 2024-25 तक की थी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन शराब को बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था।

छापेमारी में उम्मीद से ज्यादा स्टॉक बरामद हुआ

आबकारी इंस्पेक्टर अभिनव शाही ने बताया कि मुखबिर से खास सूचना मिली थी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 3 में एक मकान में शराब का अवैध स्टॉक रखा हुआ है। सूचना, कम शराब मिलने की थी जबकि मौके पर उम्मीद से ज्यादा स्टॉक बरामद हुआ है। पिछले वर्ष बेचने के लिए बनाई गई 1911 पेटी बीयर व 435 बोतल अंग्रेजी शराब मिली है। इसके अलावा मौके से 2025-26 के 56 फर्जी स्टीकर बरामद किए हैं जो कि शराब की बोतल व बीयर पर चिपका कर बेचे जा रहे थे।

Advertisment

अयोध्या का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने मौके से एक आरोपी सचिन जायसवाल को धर दबोचा है। वह मूल रूप से अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि वर्ष 2024-25 में जो शराब व बीयर की बिक्री नहीं हो पाई थी। उनको अन्य दुकानों से सस्ते दामों में खरीद कर उस पर वर्ष 2025-26 का फर्जी स्टीकर लगाकर बाजार में बेच कर मोटा कमिशन कमाते थे।

किराए पर लिया था मकान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 3 के जिस मकान से अवैध स्टॉक बरामद किया गया है वह मकान आरोपी ने किराए पर लिया हुआ था। उसका हर महीने दस हजार किराया देता था। सेक्टर 3 में अभी ज्यादा लोग नहीं रहते है। अधिकतर समय यहां सुनसान रहता है। इसी वजह से आरोपी ने अवैध शराब व बीयर को स्टॉक करने के लिए यह जगह चुनी थी।

ढाई महीने से चल रहा था खेल

शराब और बीयर की जो बोतल व केन बरामद हुई है उनको बेचने की अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो चुकी है। अप्रैल, मई व 15 जून तक इस अवैध स्टॉक को धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। यदि यह कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी पूरा स्टॉक बेच डालते।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ