उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड सहित कई कड़े नियम लागू हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब मंदिर परिसर में महिलाओं को भड़कीले कपड़ों और शॉर्ट्स में एंट्री नहीं मिलेगी. मंदिर प्रशासन का कहना है कि ये फैसला श्रद्धालुओं के मन के भटकाव को रोने और पूजा-पाठ का पूर्ण फल दिलाने के उद्देश्य से लिया गया है. आपको बता दें कि प्रयागराज का मनकामेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपनी आस्था और पूजन के लिए आते हैं. मंदिर प्रशासन के इस फैसले पर अब लोगों को मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
मंदिर परिसर में लगाए गए निर्देश बोर्ड में क्या लिखा है?
- रुद्राभिषेक करते समय पुरुष को धोती पहनना और महिलाओं को साड़ी या सूट पहनना अनिवार्य है.
- मंदिर पवित्र साधना स्थल है, यहां नर-नारी भक्तिभाव से प्रवेश करें.
- महिलाएं व युवतियां छोटे तथा भड़कीले कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें.
- महिला व युवतियां शालीन कपड़ों में पूरा तन ढककर मंदिर में प्रवेश करें.
- छोटे कपड़ें पहनकर आने वाली महिलाओं व युवतियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
- सोना-चांदी के ज्यादा आभूषण पहनकर मंदिर में न आएं, क्योंकि उससे छिनौती का खतरा रहता है.
- पुरुष वो युवक भी शालीन कपड़ों में मंदिर में प्रवेश करें, शिवलिंग के पास अधिक देर तक न बैठें. पूजन करने के बाद तत्काल बाहर निकलें.
- मंदिर परिसर में सेल्फी लेना, फोटो खींचना मना है.
- पॉलीथीन, प्लास्टिक का उपयोग न करें, प्लास्टिक की गिलास में दूध-जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इससे पूजन का कोई फल प्राप्त नहीं होता.
- मंदिर परिसर में गुटका पान खाना सर्वथा वर्जित है. मंदिर को साफ रखने में हमारी सहायता करें.
यह भी पढ़ें: Toll Tax New Update: उतराखंड में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला, इस शहर में एंट्री के लिए लोगों-टूरिस्टों को देने होंगे पैसे
श्रद्धालुओं ने किया समर्थन
स्थानीय श्रद्धालु बबिता पांडेय समेत कई भक्तों ने इस फैसले का खुलकर समर्थन किया है. उनका मानना है कि मंदिर आस्था और भक्ति का स्थान है, न कि घूमने-फिरने की जगह, इसलिए वहां शालीन वेशभूषा में जाना ही उचित है.
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
2 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
4 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines