Poster Viral of MP Iqra Hasan: यूपी में एक ओर जहां सहारनपुर एडीएम(E) संतोष बहादुर सिंह का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ हैं, दूसरी ओर सांसद इकरा हसन एक वायरल पोस्टर चर्चाओं में है। जिसमें इकरा को लेकर लिखा गया है कि “अपने 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि बताओ, सस्ती लोकप्रियता मत पाओ।” दरअसल, सपा सांसद इकरा हसन ने सहारनपुर जिले के एडीएम संतोष बहादुर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कमिश्नर से एडीएम की शिकायत की थी। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर सरकार को घेरा। फिर क्या सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिलों में सीएम ने नाम ज्ञापन सौंपकर सहारनपुर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले बढ़ने पर कैराना की जनता ने पोस्टर बनाकर एक साल का हिसाब मांगने लगे। कैराना की जनता ने मामले को लोकसभा क्षेत्र से बाहर का भी बताया।
क्या कह रही कैराना की जनता?
लोकसभा की जनता ने एक पोस्टर बनाया और मैसेज लिखा। पोस्टर में लिखा कि 1 साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताओ, सस्ती लोकप्रिय मत पाओ। कैराना मांगे 1 साल का हिसाब, कहां है विकास। इतना लिखने के बाद पोस्टर में सांसद इकरा हसन की फोटो लगी है। पोस्टर के साथ एक मैसेज भी वायरल हो रहा, जिसमें लिखा है कि मा. सांसद आखिर ऐसी आपकी क्या मजबूरी रही कि आपको इस मामले (नगर पंचायत अध्यक्ष शमा) को इतना हाइलाइट करना पड़ा। यह तो जांच का विषय है कि जिसकी गलती होगी कार्रवाई हो जाएगी। जिस प्रकरण में आप इतनी सस्ती लोकप्रियता लेने के चक्कर में हैं, वो तो आपके लोकसभा के बाहर का मामला है। वैसे भी ये आपका व्यक्तिगत मामला है, इससे क्षेत्र की जनता को कोई लेना देना नहीं है।
यह भी पढ़ें: सांसद को गेट आउट कहने वाले ADM संतोष बहादुर सिंह कौन हैं? जो सोशल मीडिया पर हुए वायरल
क्यों हुआ था एडीएम से विवाद?
सांसद इकरा ने आरोप लगाया कि 1 जुलाई को वह क्षेत्र की समस्याएं लेकर सहारनपुर के एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने मिलने गईं। पहले उन्हें बताया गया कि एडीएम लंच पर गए हैं और सांसद को समस्याएं लिखित में देने की सलाह दी गई। उसी दिन दोपहर में सांसद इकरा नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ फिर एडीएम ऑफिस गईं। सांसद ने आरोप लगाया कि एडीएम ने शमा से असम्मानजनक व्यवहार किया। जब सांसद ने हस्तक्षेप किया तो एडीएम ने दोनों को बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद सांसद ने कमिश्रन को पत्र लिखकर एडीएम की खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: ‘राकेश टिकैत पर हमला करने वाले आतंकी…’, महापंचायत में गरजीं सपा सांसद इकरा हसन
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
17 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines