सांसद को गेट आउट कहने वाले ADM संतोष बहादुर सिंह कौन हैं? जो सोशल मीडिया पर हुए वायरल

सपा सांसद इकरा हसन के साथ अभद्र व्यवहार का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में एडीएम को पद से हटाने के साथ-साथ कार्रवाई की मांग है। एडीएम पर सांसद के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

ADM and MP Ikra Hasan Controversy

विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में आए दिन किसी न किसी प्रशासनिक अधिकारियों की आपस में बहस छिड़ी रहती है। इसी बीच एडीएम संतोष बहादुर सिंह और कैराना की सांसद इकरा हसन के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। फिलहाल , ये मामला गहराता जा रहा है। आपको बता दें, इकरा ने एडीएम पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एडीएम ने उन्हें ‘गेट आउट’ कहकर उनका अपमान किया है। इस मामले को लेकर सांसद ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डिविजनल कमिश्नर से की है। इस मामले में अब जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस मामले पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सांसद इकरा हसन कई समस्याओं को लेकर एडीएम ऑफिस गईं थीं। उनके मुताबिक, एडीएम ने उन्हें अनदेखा कर गेट आउट बोलकर उनको अपमानित महसूस कराया। सांसद ने बताया कि 1 बजे ऑफिस में पता किया, लेकिन एडीएम ने मिलने से मना कर ये कह दिया लंच टाइम है। बाद में सांसद जब ऑफिस पहुंचीं तो अधिकारी ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार कर कहा कि यह मेरा ऑफिस है और मैं कुछ भी करूंगा। सांसद ने जब इस बात विरोध किया तो अधिकारी अपनी बात से पलटने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन

संतोष बहादुर सिंह कौन?

एडीएम संतोष बहादुर सिंह 2011 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं। काफी लंबे टाइम तक उन्होंने अलग-अलग पोस्ट पर काम किया है। फिलहाल, वह सहारनपुर में एडीएम फाइनेंस की पोस्ट पर काम कर रहे हैं। एडीएम की पहली तैनाती आगरा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुई थी। फिर उनको रामपुर में पोस्टिंग मिली। मुरादबाद (2014-16) और मेरठ (2016-18) के डिप्टी कलेक्टर के तौर पर उन्होंने अपना काम किया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह बलिया जिले के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

अभद्र व्यवहार के आरोपों पर क्या बोले ADM

वहीं, दूसरी और एडीएम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। उनके मुताबिक, जिस समय ये सब हुआ वो विजिट करने के लिए फील्ड में गए थे। जब उन्हें सांसद के आने की जानकारी मिली तब तक वो अपने ऑफिस आ गए। फिर उन्होंने खुद सांसद को फोन करके बुलाया था, लेकिन सांसद वहां मौजूद नहीं थी। एडीएम ने अपनी सफाई में कहा कि वो अपनी मर्यादा जानते हैं। वो कभी भी ऐसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फिलहाल, इस मामले में ADM को उनकी पोस्ट से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ