अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर पिछले सप्ताह हुई फायरिंग के मामले में बुधवार को यूपी एसटीएफ नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की अपराध खुफिया (सीआई) इकाई के संयुक्त अभियान के दौरान गाजियाबाद में हुई मुठभेड़ में दो शूटर ढेर हो गए. वहीं पिछले सप्ताह बरेली में बदमाशों द्वारा की गई दिशा पटानी के घर पर फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में शूटर बाइक पर दिखाई दे रहें हैं.
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद में हुई थी मुठभेड़
घर के पास गली में पहुंचकर चलाई गोलियां
यूपी के बरेली में 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर पिछले दिनों हुई फायरिंग का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में दोनों शूटर घटना की रात तड़कें लगभग 3.45 बजे अपनी बाइक पर घर की ओर आते दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही वे घर के नजदीक पहुंचते हैं, तभी घर के अंदर मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं. इसके बाद दोनों शूटर घर को पार कर जाते है और कुछ ही देर बाद फिर से वापस लौटते हैं. जिसके बाद पीछे बैठा युवक गाड़ी से उतरता है और घर के बगल वाली गली में आकर हवा में कई गोलियां चलाता है.
रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के थे सदस्य
घटना के समय घर पर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू पाटनी मौजूद थीं. पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में मुठभेड़ में ढेर हुए शूटर रविन्द्र और अरुण मूल रूप से हिरयाणा के रहने वाले थे. दोनों शूटर रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य थे. दोनों बदमाशों का कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, खुफिया जानकारी और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का देखने के बाद पुलिस ने उन दोनों पर ध्यान केंद्रित था.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
16 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
18 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
20 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
21 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines