Attack On Disha Patani: ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से भारत आई जिगाना पिस्टल, अतीक अहमद और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हो चुकी है इस्तेमाल

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के कब्जे से बरामद जिगाना पिस्टल का अपना ही अलग इतिहास है। न्यूज 24 आपको बताएगा कि जिगाना पिस्टल आखिर कैसे भारत पहुंची।

Disha Patani
विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बालीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के कब्जे से बरामद जिगाना पिस्टल का अपना ही अलग इतिहास है. गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में नोएडा एसटीएफ, दिल्ली स्पेशल सेल और गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाशों के कब्जे से जिगाना पिस्टल बरामद की गई है. न्यूज 24 आपको बताएगा कि जिगाना पिस्टल आखिर कैसे भारत पहुंची.

ड्रोन का होता है इस्तेमाल

2 बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर करने वाली टीम की मानें तो ड्रोन के जरिये जिगाना पिस्टल पाकिस्तान से भारत आती है. जिगाना पिस्टल मेड इन तुर्किये होती है. ऐसे में वहां से पहले इसको पाकिस्तान पहुंचाया जाता है. उसके बाद ड्रोन के जरिये पंजाब बार्डर होते हुए इसको भारत भेजा जाता है. उसके बाद यह करीब 5 से 7 लाख रूपये में भारत के अलग-अलग गैंगस्टर को सप्लाई की जाती है.

Advertisment

अतीक अहमद और सिद्धू मूसेवाला से क्या है कनेक्शन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुई कुख्यात अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा पंजाब में हुई मशहूर गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी जिगाना पिस्टल इस्तेमाल हुई थी. इस पिस्टल का क्रेज लगातार भारत में बढ़ रहा है.

कैराना आती है पिस्टल

उत्तर प्रदेश के कैराना में अधिकतर लोगों की रिश्तेदारी पाकिस्तान में है. ऐसे में इसका लाभ उठाकर जिगाना पिस्टल को पाकिस्तान से कैराना भी मंगाया जाता है. उसके बाद इसको गैंगस्टर को सप्लाई किया जाता है. पिस्टल सप्लाई करने में एक बड़ी चेन काम करती है जिसका अपना अलग कमीशन फिक्स होता है.

विज्ञापन

क्या है जिगाना पिस्टल ?

जिगाना पिस्टल एक विदेशी हथियार है। इसमें एक बार में 15 गोली फायर होती है. इसको इस तरह से बनाया जाता है कि इसको चलाना बेहद आसान होता है. कभी भी यह पिस्टल फायरिंग के दौरान फंसती नहीं है. भारत में यह पिस्टल पूरी तरह से बैन है. इसके बावजूद भारत में इस पिस्टल की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ