---विज्ञापन---

क्या डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में उतरेंगी ‘छोटी बहू’? मैनपुरी में हो सकता है रोचक मुकाबला

Dimple Yadav Vs Aparna yadav : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी महासंग्राम शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी की मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव के खिलाफ छोटी बहू चुनाव लड़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

Dimple Yadav Vs Aparna yadav (अशोक कुमार तिवारी) : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की चुनाव लड़ाई टफ हो सकती है। मुलायम यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को भाजपा अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसे लेकर अपर्णा यादव ने बड़े सियासी संकेत दिए हैं।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू की राजनीतिक महत्वाकांक्षा किसी से छिपी नहीं है। समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थामा था। इस बीच सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि इस बार अपर्णा यादव लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपनी इच्छा भी जाहिर की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता समेत 500 समर्थक

प्रियंका के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं अपर्णा यादव

---विज्ञापन---

चर्चा यह है कि भारतीय जनता पार्टी अपर्णा यादव को अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा का एक खेमा अपर्णा यादव को प्रियंका गांधी के सामने भी चुनाव लड़वाना चाहता है। यह तब संभव है कि जब प्रियंका गांधी रायबरेली या किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी का निधन, जानें अब बैतूल सीट पर कैसे होगा इलेक्शन

---विज्ञापन---

यूपी में कांग्रेस हो चुकी है समाप्त : अपर्णा यादव

अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो भाजपा के साथ हैं और उनके लिए पार्टी जो भी तय करेगी, वो तैयार हैं। उन्होंने डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी तक पार्टी ने बात नहीं की है। अपर्णा यादव ने प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कहा कि यूपी में कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अगर पार्टी कहेगी तो तैयार हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2024 10:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola