लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी का निधन, जानें अब बैतूल सीट पर कैसे होगा इलेक्शन

BSP candidate Ashok Bhalavi death : देश में लोकसभा चुनाव का सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां दो-दो हाथ कर रही हैं। उम्मीदवार भी अपने क्षेत्र में जाकर वोट मांग रहे हैं। इस बीच बसपा के एक प्रत्याशी की मौत हो गई है।

BSP candidate Ashok Bhalavi death

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी का निधन।

BSP candidate Ashok Bhalavi death : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक भलावी की मौत हो गई है। वे मध्य प्रदेश की बैतूल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। उनके निधन के बाद अब इस सीट पर नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से अशोक भलावी को चुनावी मैदान में उतारा था। बसपा प्रत्याशी इस कड़ी धूप में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान अशोक भलावी को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। BSP उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव आयोग ने बैतूल सीट पर इलेक्शन प्रक्रिया स्थगित कर दी।

विज्ञापन

बैतूल सीट पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित

विज्ञापन

बैतूल के जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना भेज दी है। इस पर एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद बैतूल सीट पर अब चुनाव की प्रक्रिया नए सिरे से होगी और इस सीट का चुनाव अब आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि ECI को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। अब ECI बैतूल सीट पर नामांकन और वोटिंग के लिए नई तारीख का ऐलान करेगा।

विज्ञापन

जानें कब होना था मतदान

आपको बता दें बैतूल लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी थी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस सीट पर कुछ आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बसपा उम्मीदवार अशोक भलावी की मृत्यु के बाद अब इस सीट पर फिर से चुनाव की सारी प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ