श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस बीच ताजा जानकारी के अनुसार, चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है. बता दें कि अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, इस्तीफे का अभी कोई अधिकृत ऐलान नहीं किया गया है और चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबियों ने इस्तीफे की खबर उड़ाई है. चंपत राय, अनिल मिश्रा का लिखित इस्तीफा अभी सामने नहीं आया है. गोपाल राव ने भी कोई लिखित इस्तीफा नहीं दिया है. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि चंपत के करीबियों ने इस्तीफे की अफवाह उड़ाई है.
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR दर्ज
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट की शिकायत और एसआईआटी की सिफारिश के बाद आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इन सभी आठों लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.
एफआईआर में रमाशंकर यादव (टिन्नू यादव), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष, करुणेश और लवकुश मिश्रा के खिलाफ दर्ज की गई है. अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा नोटों की गिनती काम काम करते थे. वहीं, अविनाश त्रिपाठी, करुणेश पांडे, सुभाष और मनीष यादव को हिरासत में लिया गया है. सुभाष काउंटिंग इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
BNS की कई धाराओं में दर्ज हुई FIR
यूपी सरकार के निर्देश पर बीएनसी के तहत 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. यह एफआईआर चोरी, चोरी में मदद करना, गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी कर्मचारी या संस्थाकर्मी के द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत विश्वासघात की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला रामजन्मभूमि कोतवाली में दर्ज हुआ है.
यह भी पढ़ें- चंपत राय से टिन्नू यादव तक, किसे क्या जिम्मेदारी? चढ़ावा चोरी केस में SIT जांच में बड़े खुलासे
मामले में बड़े पैमाने पर होंगी गिरफ्तारियां
बता दें कि कृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है. जिन लोगों के पास से रकम मिली है, उन सभी को एफआईआर में नामजद किया गया है. कहा जा रहा है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां होंगी. ऐसे में आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं.
SIT ने सौंपी अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट
वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट हाल ही में लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) संजय प्रसाद को सौंप दी है. संजय प्रसाद ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी हैं. सूत्रों के अनुसार, SIT की पूछताछ में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय सहित कई व्यक्तियों से भी बातचीत हुई. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दर्ज की गई एफआईआर किसके खिलाफ दर्ज की गई है और उन पर कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं.
सुप्रीम कोर्ट में 29 को होगी सुनवाई
सर्वोच्च न्यायालय ने एक याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह 29 जून को अयोध्या के राम मंदिर को मिले दानों के कथित गबन से जुड़े मामले में FIR दर्ज करने और निष्पक्ष, समयबद्ध जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करें. यह याचिका वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव द्वारा दायर की गई है.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
20 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
22 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines