Kanpur Suicide Case : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी घटना सामने आई है। एक 14 साल के छात्र ने मौत को इसलिए गले लगा लिया, क्योंकि उसे हाल ही में पता चला था कि वह शुगर की बीमारी से पीड़ित है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों का कहना है कि वह अपने बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित था।
यूपी के कानपुर में क्लास 9 का छात्र घर की निचली मंजिल पर अपने बड़े भाई के साथ सो रहा था। शुक्रवार की रात को उसने आत्महत्या कर ली। भाई ने शनिवार सुबह उसे मृत देखा तो घरवालों को सूचना दी। इस पर माता-पिता आए। उनके शोर को सुनकर आसपड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : PM मोदी के रोड शो के दौरान टूटा मंच, एक-दूसरे पर गिरे कार्यकर्ता
पुलिस ने मृतक के दोस्तों के दर्ज किए बयान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मृतक के दोस्तों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : ‘जिसने आजतक मॉनिटर का चुनाव नहीं लड़ा, वे चला रहे कांग्रेस’, गौरव वल्लभ ने किस पर साधा निशाना?
स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहता था छात्र
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले मधुमेह का पता चलने के बाद से छात्र दुखी रहता था। वह चिकनपॉक्स से भी पीड़ित था। इसके बाद उसका लगातार स्वास्थ्य बिगड़ता गया, जिससे लेकर छात्र काफी चिंतित था। इस दौरान उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया था। लड़के के परिवार में उसके माता-पिता और बड़ा भाई है। पुलिस ने कहा कि उसके पिता एक सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करते हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines