Dev Diwali 2024: वाराणसी में देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से लिखा ‘बंटोगे तो कटोगे’

Dev Diwali 2024: वाराणसी में घाटों पर देव दीपावली पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां मां गंगा की महाआरती की गई। इससे पहले सेना के तीनों विंग ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Dev Diwali 2024, Varanasi, Varanasi me Deep de likha batoge to katoge, बटोगे तो कटोगे

दीपों से लिखा ‘बंटोगे तो कटोगे’

विज्ञापन

Dev Diwali 2024: वाराणसी में इस साल मनाई गई देव दीपावली महोत्सव बेहद अलग रहा। दरअसल यहां के बबुआ पांडेय घाट पर 51 हजार दीपों से ‘बंटोगे तो कटोगे’ लिखा गया। इस दौरान वाराणसी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति ने नमो घाट पर पहला दीया जलाकर यहां देव दीपावली 2024 कार्यक्रम की शुरुआत की।

Advertisment

बता दें नमो घाट दुनिया का सबसे बड़ा घाट है। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने दीप जलाए। बनारस प्रशासन के अनुसार गंगा किनारे शुक्रवार को देव दीपावली के इस कार्यक्रम में कुल 84 घाटों और 700 मंदिरों में तकरीबन 25 लाख से से अधिक दीये जलाए गए हैं। बता दें कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम योगी ने बिना रुके 3 मिनट तक शंखनाद किया।

विज्ञापन

देव दीपावली के कार्यक्रम में पहुंचे 15 लाख से अधिक लोग 

वाराणसी में घाटों पर देव दीपावली पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां मां गंगा की महाआरती की गई। इससे पहले सेना के तीनों विंग ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां  जमकरआतिशबाजी की गई, आसमान में इसका नजारा देखने यहां बड़ी संख्या में लोग घाट पर उमड़े। बताया जा रहा है कि वाराणसी की देव दीपावली देखने फ्रांस, इंडोनेशिया समेत करीब 40 देशों से लोग आए हैं। इस अद्दभुत पल को देखने 15 लाख से अधिक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ