उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का PDA फर्जी है। वो मुंगेरीलाल के हसीन सपने जो देख रहे हैं। वह सपना उनका चकनाचूर होने वाला है। PDA यानी पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग, उत्तर प्रदेश की महिलाएं, युवा, किसान और गरीब जानते हैं कि अगर समाजवादी पार्टी आएगी तो उनको लूट लेगी।
सपा अपराधी और माफियाओं का गैंग
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी डकैतों, अपराधियों और माफियाओं का गैंग है। वह एक दल नहीं है बल्कि लोगों का खून चूसने वाले दल के रूप में जाना जाता है तो उसका कोई भविष्य नहीं है। समाजवादी पार्टी की लुटिया डूबने वाली है। उनका कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है, वो बस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें। सपा 2022 की तरह फुस्स हो जाएगी। 2027 में 2017 से भी बुरी हार समाजवादी पार्टी की होगी।
ये भी पढ़ें: ‘CM से मिलती हैं तो जान को खतरा कैसे’? अखिलेश ने मीडिया के सामने पूजा पाल पर उठाया सवाल
क्या अंतरिक्ष में भाजपा और सपा का चुनाव होने वाला है?
इस बीच डिप्टी सीएम से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को लेकर एक सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा कोई क्रेडिट लेना नहीं चाहती है। यह क्रेडिट लेने का विषय नहीं है। क्या अंतरिक्ष में सपा और भाजपा के बीच चुनाव होने वाला है? अगर अंतरिक्ष में भारत का तिरंगा फहरा रहा है। अंतरिक्ष में हमारा स्टेशन बनने जा रहा है। हमारा गगनयान उड़ान भरने वाला है। हम चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपना तिरंगा फहरा चुके हैं। तो ये गर्व की बात है। इस तरह की बातें करना बचकाना है।
बीजेपी जनहित और विकास की दिशा में कर रही काम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय आया है जब आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गई है और पीडीए जैसे नारे चुनावी रणनीति का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी जनहित और विकास की दिशा में काम कर रही है और विपक्ष की कथित नीतियां केवल भ्रम फैलाने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में ED का बड़ा एक्शन, छांगुर बाबा और नवीन रोहरा की प्रॉपर्टी अटैच, हिंदू परिवारों को करते थे टारगेट
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
7 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
7 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
9 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
12 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
22 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines