यूपी में ED का बड़ा एक्शन, छांगुर बाबा और नवीन रोहरा की प्रॉपर्टी अटैच, हिंदू परिवारों को करते थे टारगेट

ED (Enforcement Directorate) ने छांगुर बाबा और नवीन रोहरा की 13 अचल संपत्तियां अटैच की है। ED की जांच में पता चला कि छांगुर बाबा और नवीन रोहरा ने मिलकर एक बड़ी साजिश रची थी। करोड़ों की फंडिंग संदिग्ध स्रोतों से नवीन रोहरा की दुबई स्थित कंपनी यूनाइटेड मरीन एफजेडई के बैंक खाते में आई।

Changur baba, Navin Rohra, ATS, ED, Enforcement Directorate, Property Attach, Uttar Pradesh News, News 24, छांगुर बाबा, नवीन रोहरा, एटीएस, ईडी, प्रवर्तन निदेशालय, संपत्ति कुर्क, उत्तर प्रदेश समाचार, न्यूज़ 24

छांगुर बाबा और नवीन रोहरा।

उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा और नवीन रोहरा मामले में ED (Enforcement Directorate) ने बड़ा एक्शन लिया है। ED ने दोनों आरोपियों की 13 अचल संपत्तियां अटैच की है। इन संपत्तियों की कीमत 13.02 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दावा है कि ये संपत्तियां नीटू नवीन रोहरा के नाम पर उत्तरौला जिला बलरामपुर यूपी में खरीदी गई थी।

विज्ञापन

अवैध धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग का आरोप

ED की जांच एटीएस लखनऊ की एफआईआर पर शुरू हुई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि छांगुर बाबा और उसके साथियों ने अवैध धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग का नेटवर्क स्थापित किया था। जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा था। छांगुर बाबा पर बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह से अपना नेटवर्क चलाने का आरोप है। यहां वह बड़े पैमाने पर सभाएं आयोजित करता था। जिनमें देश-विदेश के लोग शामिल होते थे। बाबा पर विशेष रूप से अनुसूचित जाति समुदाय और आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू परिवारों को निशाना बनाकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और दबाव बनाने का भी आरोप है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘निक्की के ससुरालियों जैसे भिखारियों…’, किरण बेदी ने गिनाए Nikki Murder केस के कसूरवार

विदेशी फंडिंग से खरीदी गई संपत्ति

ED की जांच में पता चला कि छांगुर बाबा और नवीन रोहरा ने मिलकर एक बड़ी साजिश रची थी। करोड़ों की फंडिंग संदिग्ध स्रोतों से नवीन रोहरा की दुबई स्थित कंपनी यूनाइटेड मरीन एफजेडई के बैंक खाते में आई। बाद में इस पैसे को एनआरई/एनआरओ खातों के जरिए भारत लाया गया। लगभग 21.08 करोड़ रुपये भारत लाए गए और बलरामपुर में नीतू रोहरा, जो नवीन रोहरा की पत्नी हैं। उनके नाम पर संपत्ति खरीदी गई।

विज्ञापन

आने वाले दिनों होंगे और खुलासे

इस मामले में ED ने छांगुर बाबा को 28 जुलाई 2025 और नवीन रोहरा को 4 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ