यूपी की सियासत में एक बार फिर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव खुलकर सामने आ गए हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समाजवादी पार्टी और सैफई परिवार को लेकर लिखा है कि गुंडे, माफिया और दंगाई सबके सब, सैफई परिवार के भाई।
वहीं, इस जवाब में केशव मौर्य को लेकर शिवपाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि केशव जी गुंडे माफिया और दंगाई कौन हैं? यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है।
बुलडोजर से कानून का गला घोंटने वाले, किसानों पर लाठियां बरसाने वाले, किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के संरक्षक यह सब आपके आंगन के भाई हैं। यही नहीं शिवपाल यादव ने यह भी लिखा कि सैफई परिवार ने तो अस्पताल स्टेडियम नौकरियां और विश्वविद्यालय दिए। आपके परिवार ने क्या दिया नफरत, महंगाई और जंगल राज।
शिवपाल यादव का बड़ा हमला
केशव प्रसाद मौर्य को लेकर शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो केशव प्रसाद मौर्य के जिले का विकास किया गया था। अब जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। तब भी केशव प्रसाद मौर्य के गांव और उनके ससुराल का विकास भी समाजवादी पार्टी ही करेगी।
ये भी पढ़ें- लखनऊ में नए मेट्रो लाइन को मिली कैबिनेट की मंजूरी, जानें क्या होगा रूट?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines