लखनऊ में नए मेट्रो लाइन को मिली कैबिनेट की मंजूरी, जानें क्या होगा रूट?

कैबिनेट में यूपी की राजधानी में नए मेट्रो रूट को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दी गई है। इसके तहत चारबाग से वसंत कुंज के बीच 12 स्टेशन होंगे। साथ ही करीब 11 किलोमीटर का गलियारा भी बनाया जाएगा।

Union Cabinet Meeting, Lucknow Mtero, Uttar Pradesh News, UP, Lucknow New Metro Route approval, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, लखनऊ मेट्रो, उत्तर प्रदेश समाचार, यूपी, लखनऊ नए मेट्रो रूट को मंजूरी

लखनऊ मेट्रो

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लखनऊ मेट्रो को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट में यूपी की राजधानी में नए मेट्रो रूट का काम जल्द ही शुरू किए जाने का ऐलान किया है। लखनऊ के चारबाग से वसंत कुंज तक नई मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी। यह करीब 23 किलोमीटर की लाइन होगी और इसका काम करीब 5 साल में पूरा कर लिया जाएगा।

लखनऊ में मेट्रो की नई लाइन बिछाने की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दी गई है। इसके तहत चारबाग से वसंत कुंज के बीच 12 स्टेशन होंगे। साथ ही करीब 11 किलोमीटर का कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। वैसे तो यह लाइन 23 किलोमीटर की होगी, लेकिन भविष्य में इसका 34 किलोमीटर विस्तार किए जाने की योजना बनाई गई है। माना जा रहा है किक कैबिनेट के इस कदम से पुराने लखनऊ शहर को बहुत फायदा मिलेगा। इस योजना के तहत पुराना शहर भी राजधानी के प्रमुख क्षेत्रों से सीधे कनेक्ट हो जाएगा।

कमर्शियल सेंटर से सीधे जुड़ेंगे

कैबिनेट के मुताबिक इस परियोजना पर करीब 5,801 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं परियोजना के पूरे होने के बाद लखनऊ के कमर्शियल सेंटर सीधे मुख्य शहर से जुड़ जाएंगे। लखनऊ में अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेगंज और चौक बड़े कमर्शियल सेंटर हैं। नए मेट्रो नेटवर्क से किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, घंटाघर और रूमी दरवाजा भी जुड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि मेट्रो से जुड़ने के बाद इन इलाकों की सूरत भी बदल जाएगी।

इस रूट पर होंगे 12 मेट्रो स्टेशन

लखनऊ मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर 12 मेट्रो स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर लखनऊ मेट्रो के मौजूदा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ा होगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेगा, जहां से यात्री दूसरे कॉरिडोर पर जाने के लिए मेट्रो बदल सकेंगे।

दूसरे कॉरिडोर के स्टेशन

वहीं दूसरे कॉरिडोर के स्टेशन इस प्रकार हैं। चारबाग (भूमिगत), गौतम बुद्ध नगर (भूमिगत), अमीनाबाद (भूमिगत), पांडेयगंज (भूमिगत), सिटी रेलवे स्टेशन (भूमिगत), मेडिकल चौराहा (भूमिगत), चौक (भूमिगत), ठाकुरगंज, एलिवेटेड), बालागंज (एलिवेटेड), सरफराजगंज (एलिवेटेड), मूसाबाग (एलिवेटेड), वसंत कुंज (एलिवेटेड)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ