UP Road Accident: यूपी के देवरिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां रॉन्ग साइड चल रहे एक पिकअप ट्रक ने सामने से आ रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार घायलों के परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच की जार ही है।
जानकारी के अनुसार यह मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा गांव का है। यहां देर शाम एक पिकअप ट्रक तेज रफ्तार में गलत दिशा में चल रहा था। अचानक पिकअप चालक उस पर अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे कई वाहनों पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह आगे चल रही कई बाइकों को अपना साथ घसीटता हुआ ले गया और कुछ मीटर के बाद जोरदार झटके साथ जा रुका।
ये भी पढ़ें: साथी पकड़े गए तो और आक्रामक हो जाते हैं भेड़िये! बहराइच में कैसे पूरा होगा ‘ऑपरेशन भेड़िया’? एक्सपर्ट्स से जानें
बाइक सवारों को कुचला
हादसे से कुछ देर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन चलाक चीख-पुकार मचाते हुए अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों को समीप को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार तीन बाइक सवार लोगों की मौत हो गई है। मामले में चार अन्य अभी घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। हादसे केदौरान पिकअप में बाइक फंस गई थी।
वाहन जब्त कर पुलिस ने की एफआईआर
पुलिस के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मरने वालों की पहचान की जा रही है। हादसे में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घायलों के बयान लेने की कोशिश की जा रही है। पिकअप चालक की पहचान कर उसके लाइसेंस और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में न्यूयॉर्क स्टाइल के 4BHK फ्लैट्स की धूम, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
ये भी पढ़ें:चाय वाले ने जीती 3 लाख की लॉटरी, फिर कर ली सुसाइड; पुलिस ने बताई जान देने की ये वजह
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
37 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
58 mins agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
21 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
21 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines