चाय वाले ने जीती 3 लाख की लॉटरी, फिर कर ली सुसाइड; पुलिस ने बताई जान देने की ये वजह
पुलिस के अनुसार चाय वाले से कुछ लोगों ने 55000 रुपये ठग लिए थे, इसके अलावा वही लोग उसे धोखाधड़ी के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

UP police: यूपी के अमेठी में एक चायवाले की हाल ही में 3.55 लाख की लॉटर निकली थी। उसका पूरा परिवार काफी खुश था। लेकिन 28 अगस्त को कुछ ऐसा हुआ कि उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मरने वाले की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। वह मुंशीगंज के सरायखेमा गांव का रहने वाला था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि तीन लोगों ने टीडीएस के पैसे वापस दिलाने के एवज में उससे 55 हजार रुपये ठग लिए थे।
इसके अलावा वह उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए लोन लेने की धमकी दे रहे थे। पुलिस राकेश के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों में रोष है, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उन्होंने बताया की इलाके के ही तीन लोगों ने राकेश के कुछ दस्तावेज जब्त कर रखे हैं।
बता दें हाल ही में राकेश ने ड्रीम 11 पर 3.55 लाख रुपये जीते थे। वह इलाके में ही चाय बेचने का काम करते थे। परिवार में उनकी मां और अन्य लोग हैं। उनके पिता और भाई का देहांत हो चुका है। अपने भाई की मौत से वह काफी अवसाद में रहते थे और अपनी मां को एक बेहतर जिंदगी देना चाहते थे। आसपड़ोस के लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार थे और कई बार अपनी दुकान पर आने वाले जरूरतमंद लोगों से चाय के पैसे भी नहीं लेते थे।
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि राकेश ने आरोपियों को अपना TDS रिफंड करवाने के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज दिए थे। आरोपियों ने उसे 1.6 लाख रुपये रिफंड कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन न तो उसे पैसे मिले और वह लोग उसके दस्तावेज भी नहीं दे रहे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: