Deoria Crime News: यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव में शादी में नाॅन वेज खाना नहीं बनने पर बारातियों और लड़की पक्ष वालों में जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं शादी किए बिना ही बारात वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार आनंद नगर गांव के दिनेश शर्मा की पुत्री सुषमा की शादी बिहार के गोलपालगंज जिले के भोरे क्षेत्र कुर्सियां गांव के रहने वाले अभिषेक शर्मा से तय हुई थी। 11 जुलाई को बारात आई थी जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी दूल्हे के कुछ दोस्तों ने जयमाला के समय लड़के से कहा कि तिलक में हम लोगों ने लड़की पक्ष को मछली खिलाई थी यहां मांस मछली नहीं बनी है। केवल पूरी सब्जी बनी है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करे सपा’, विवाद के बाद बयान से पलटे भाजपा विधायक; सफाई में क्या बोले?
नाॅनवेज नहीं बना तो गुस्सा हुए बाराती
इसी बात को लेकर दूल्हा आगोश में आ गया और स्टेज पर ही हंगामा शुरू कर दिया उसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष ने बारातियों को नाॅन वेज खाना देने की बात कही थी जब बाराती खाना खाने के लिए गए तो नाॅनवेज खाना नहीं बना था। फिर क्या बाराती आग बबूला हो गये और हंगामा शुरू करने लगे। बात इतनी बिगड़ गई कि तो दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।
ये भी पढ़ेंः श्रीराम के बाद बद्रीनाथ BJP से नाराज! आखिर क्यों INDIA गठबंधन को मिला ‘आशीर्वाद’?
इसके बाद बारातियों ने शादी से भी इंकार कर दिया। उधर लड़की के पिता ने दहेज की मांग को लेकर लड़की के ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मारपीट में दोनों ही पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines