'हमने मछली खिलाई और ये लोग...' शादी में नाॅनवेज नहीं बना तो बारातियों ने जमकर चलाए लात-घूंसे, Video

UP Crime News: यूपी के देवरिया में शादी में नाॅन वेज नहीं बनने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इतना ही बिहार के गोपालगंज से आई बारात बिना शादी किए ही लौट गई। लड़की पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है।

Deoria Crime News

बारातियों ने मछली नहीं बनने पर जमकर मचाया उत्पात

विज्ञापन

Deoria Crime News: यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर गांव में शादी में नाॅन वेज खाना नहीं बनने पर बारातियों और लड़की पक्ष वालों में जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं शादी किए बिना ही बारात वापस लौट गई।

जानकारी के अनुसार आनंद नगर गांव के दिनेश शर्मा की पुत्री सुषमा की शादी बिहार के गोलपालगंज जिले के भोरे क्षेत्र कुर्सियां गांव के रहने वाले अभिषेक शर्मा से तय हुई थी। 11 जुलाई को बारात आई थी जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी दूल्हे के कुछ दोस्तों ने जयमाला के समय लड़के से कहा कि तिलक में हम लोगों ने लड़की पक्ष को मछली खिलाई थी यहां मांस मछली नहीं बनी है। केवल पूरी सब्जी बनी है।

विज्ञापन

नाॅनवेज नहीं बना तो गुस्सा हुए बाराती

इसी बात को लेकर दूल्हा आगोश में आ गया और स्टेज पर ही हंगामा शुरू कर दिया उसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष ने बारातियों को नाॅन वेज खाना देने की बात कही थी जब बाराती खाना खाने के लिए गए तो नाॅनवेज खाना नहीं बना था। फिर क्या बाराती आग बबूला हो गये और हंगामा शुरू करने लगे। बात इतनी बिगड़ गई कि तो दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।

विज्ञापन

इसके बाद बारातियों ने शादी से भी इंकार कर दिया। उधर लड़की के पिता ने दहेज की मांग को लेकर लड़की के ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मारपीट में दोनों ही पक्ष के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ