मनीष कुमार मिश्र, देवरिया
उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित मासूम बच्ची ने रो-रो कर जिले के चाइल्ड केयर यूनिट की हकीकत बयां की है। बच्ची ने बाल कल्याण समिति को बताया कि किस तरह संस्था के कुछ कर्मचारियों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी जेब में रखे 1500 रुपये निकाल लिए। मासूम बच्ची के आंसुओं ने बाल कल्याण समिति के सामने देवरिया चाइल्ड केयर की पोल खोल दी है।
8 महीने पहले का मामला
दरअसल, ये मामला 16 सितंबर 2024 का है। इस बच्ची की पहचान वैष्णवी के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय के रहने वाले पदम नाभम सुरेशम की बेटी है। वैष्णवी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है, जिसका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। इसी इलाज के लिए 16 सितंबर 2024 को पदम नाभम सुरेशम अपनी बेटी वैष्णवी को लेकर वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली एम्स जा रहे थे। इस दौरान नाभम सुरेशम को नींद आ गई। तभी उनकी बीमार बच्ची वैष्णवी देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई थी। जब नाभम सुरेशम की आंख खुली तो उसने देखा कि बच्ची ट्रेन कोच में नहीं है। इसके बाद उसने तुरंत ट्रेन में चल रहे सुरक्षा बल को इसके बारे में बताया। जांच के बाद पता चला कि बच्ची देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतर गई है। वैष्णवी के पिता गोरखपुर स्टेशन से देवरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां देवरिया GRP पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति में सौंप दिया था।
बच्ची के जेब से निकाले 1500 रुपये
मासूम बच्ची वैष्णवी का पिता देवरिया के बाल कल्याण समिति पहुंचा। यहां उसने देखा कि उनकी बच्ची रो रही है। बच्ची ने अपने पिता को बताया कि मेरी जेब में रखे 1500 रुपये यहां के कर्मचारियों ने निकाल लिए और मुझे प्रताड़ित भी किया। वहीं, जब एक कर्मचारी ने बच्ची से पूछा कि उसके पैसे किसने लिए हैं तो उसने बताया कि उसका पैसा विशाखा और अमित ने ले लिया।
यह भी पढ़ें: भोपाल में नाम बदलकर 3 लड़कियों से दोस्ती, धर्म देखकर दुष्कर्म; 2 गिरफ्तार
अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई
इसके बाद वैष्णवी के पिता ने इसकी लिखित शिकायत देवरिया के जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर से की, जिसे करीब 8 महीने हो गए हैं। लेकिन अधिकारी ने उन कर्मचारियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, जिला प्रोवेशन अधिकारी ने अपने कर्मचारियों को बचाते हुए गोल-मोल जवाब दिया। जवाब से लगता है कि जिला प्रोवेशन अधिकारी जिम्मेदारों पर कार्रवाई के बजाय इनसे मिले हुए हैं और उनकी भी भूमिका संदिग्ध है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
34 mins ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
2 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
2 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
3 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
4 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
8 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
10 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
10 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines