Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अब इंसान नहीं, डॉगी की किडनैपिंग हो गई। किडनैपर लग्जरी गाड़ी से आए और घर की रखवाली कर रहे डॉगी को गाड़ी में डाल ले गए। किडनैपर को देखकर कुत्ते ना भौंका, ना काटा और अपहरणकर्ता के साथ चला गया। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कस्बा खजुआ चौराहा की है, जहां एक डेंटल क्लिनिक है और डॉ. मयंक का घर भी है। डॉक्टर ने अपने घर और क्लिनिक की रखवाली के लिए लेब्राडोर कुत्ता रखा था और उसे अक्सर रात में खुला छोड़ा जाता था। इस कुत्ते का नाम जैकी है।
यह भी पढ़ें : नोएडा अथॉरिटी के फैसले से 50000 हजार लोगों को राहत, 150000 निवासियों के सामने खड़ी हुई आफत
देवरिया : बोलेरो सवार चोरों ने कुत्ते को चुराया, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के खजुआ चौराहे का मामला। #Deoria #Dog #Theft #CCTVFootage @DeoriaPolice #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/qD4s3VqQ9y
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 10, 2025
सफेद रंग की बोलेरो 6 मार्च की रात करीब 11.45 बजे बीच सड़क पर आकर रुकी और क्लिनिक के बाहर कुत्ता जैकी बैठा था। गाड़ी से किडनैपर उतरा और इधर उधर देखने के बाद कुत्ते के पास गया। वह कुत्ते को पुचकारने लगा और धीरे-धीरे करके डॉगी को अपनी गाड़ी की डिग्गी में चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन डॉगी नहीं चढ़ सका।
इसके बाद किडनैपर ने अपनी गाड़ी के बीच का दरवाजा खोला और गले में लगे पट्टे को पकड़कर कुत्ते को गाड़ी में चढ़ा दिया। फिर किडनैपर कुत्ते को लेकर चला गया। डॉगी के मालिक डॉ. मयंक ने रुद्रपुर कोतवाली में कुत्ते की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जोकि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ RWA ने खोला मोर्चा, समस्या का समाधान न होने पर करेंगे आंदोलन
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।