नोएडा: नोएडा में दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा बाजार बनाने की योजना है। सेक्टर-18 की मार्केट को विकसित कर यह बाजार बनाया जाएगा। हाल ही में सेक्टर-18 के व्यापारियों ने यह मांग नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष रखी थी। जिसे प्राधिकरण के अधिकारियों ने अपनी मौखिक सहमति देकर मंजूरी के लिए आगे भेज दिया है।
अधिकारियों से व्यापारियों की हो चुकी है बैठक
जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश व दूसरे अधिकारियों ने मार्केट एसोसिएशन की मांग पर सहमति जताते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा दिया है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही नोएडा का सेक्टर-18 मार्केट दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसा दिखाई देगा।
व्यापारियों की यह है मांग
सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के मुताबिक सेक्टर-18 नोएडा का एकमात्र ऐसा मार्केट है जहां पूरे गौतमबुद्धनगर के लोग ही नहीं बल्कि समस्त दिल्ली एनसीआर के लोग यहां खरीददारी करने आते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस बाजार को और बेहतर बनाते हुए दिल्ली के ऐतिहासिक कनॉट प्लेस की तरह विकसित किया जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने बाजार के प्रमुख रास्तों पर आकर्षक डिजाइन वाले प्रवेश द्वार बनाने, बाजार के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट क्रियेएट करने, लाइट एंड साउंड शो के साथ-साथ एमपी थियेटर जैसी व्यवस्था करने की मांग की है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
13 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
17 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
17 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
19 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
22 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines