Greater Noida News: दिल्ली से वाराणसी तक प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा. हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इस परियोजना के तहत नोएडा एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर पर एक स्टेशन बनाए जाने को टेंपरेरी मंजूरी दे दी है. इस फैसले से नोएडा एयरपोर्ट को तेज रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. यात्री इसका सीधा लाभ उठा सकेंगे.
21 मिनट में दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट
इस प्रस्ताव के तहत हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली से चलकर महज 21 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगी. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, एयरपोर्ट का महत्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग ही होगा. यह पहला ऐसा एयरपोर्ट बन जाएगा कि जो कि रेल काॅरिडोर से सीधे जुड़ेगा.
जिले में दो हाई स्पीड स्टेशन प्रस्तावित
गौतमबुद्ध नगर जिले में इस कॉरिडोर के तहत दो स्टेशन प्रस्तावित हैं, इसमें नोएडा सेक्टर-148 और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सेक्टर 21 शामिल है. यह स्टेशन ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर के हिस्से के रूप में बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को मेट्रो, बस, टैक्सी और अन्य परिवहन सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा.
हरियाणा से बुलंदशहर तक गुजरेगा कॉरिडोर
दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर हरियाणा के रुंधी से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चोला तक प्रस्तावित है. इसी मार्ग में गौतमबुद्ध नगर का क्षेत्र भी आता है, जिससे नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने की योजना बनाई गई है.
जल्द होगा जमीन आवंटन
यमुना प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि हाई स्पीड रेल स्टेशन को लेकर सहमति बन चुकी है. यीडा इस परियोजना को पूरा समर्थन दे रहा है. आगामी चरणों में जमीन आवंटन व डिजाइन प्लानिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की 58 गलियों में जगमगाएगी LED, जानें क्या है पूरा प्लान ?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines