Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की 58 गलियों में जगमगाएगी LED, जानें क्या है पूरा प्लान ?

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण इलाकों को रोशन करने का निर्णय लिया है. वर्क सर्किल-8 के अंतर्गत आने वाले अस्तौली, मंडी श्यामनगर, कासना, घरबरा, दलेलगढ़, डाढ़ा, घंघोला सहित 58 गांवों में 3740 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है. इस काम की शुरुआत दिवाली से पहले कर दी गई है.

Greater Noida Authority New

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण इलाकों को रोशन करने का निर्णय लिया है. वर्क सर्किल-8 के अंतर्गत आने वाले अस्तौली, मंडी श्यामनगर, कासना, घरबरा, दलेलगढ़, डाढ़ा, घंघोला सहित 58 गांवों में 3740 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है. इस काम की शुरुआत दिवाली से पहले कर दी गई है. अगले चार महीने में इसके पूरा होने की उम्मीद है.

दूर होगा अंधेरा

इस परियोजना के तहत 119 किलोमीटर क्षेत्र में केबलिंग का काम भी किया जाएगा. करीब 3.07 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस काम में पुराने और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी की जाएगी, जिससे गांवों की गलियों में फैला अंधेरा दूर हो सके.

नई गलियों का सर्वे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए गए सर्वेक्षण के बाद जिन नई गलियों में अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई थी, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया गया है. साथ ही पहले से लगी लेकिन खराब पड़ी लाइटों को भी दुरुस्त करने का काम साथ ही चल रहा है. वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत) अजीत भारद्वाज पटेल ने बताया कि कार्यदायी एजेंसी को यह काम छह माह की समयावधि में पूरा करना होगा. हालांकि, प्राधिकरण इसे चार माह में पूरा कराने के लिए प्रयासरत है.

एलईडी लाइटों से होगी बिजली की बचत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना के तहत अब तक डेढ़ लाख से अधिक एलईडी लाइट शहर और ग्रामीण इलाकों में लगाई जा चुकी हैं. सोडियम लाइटों की तुलना में एलईडी लाइटें कम बिजली खर्च करती हैं और ज्यादा रोशनी देती हैं.

खराब लाइटें जल्द होगी सही

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन गांवों में नई लाइटें लगाई जा रही हैं वहां पहले से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. प्राधिकरण का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ