UP New Amrit Bharat Express: भारत में रेलवे अब सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि तेज, आरामदायक और किफायती यात्रा का बड़ा विकल्प बनता जा रहा है. पिछले कुछ सालों में भारतीय रेलवे ने कई आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत की है, जिससे यात्रियों का सफर आसान हुआ है. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है, दरअसल, रेलवे ने दिल्ली और गोरखपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव चाहते हैं. माना जा रहा है कि इस नई ट्रेन से यूपी और दिल्ली के बीच यात्रा पहले से ज्यादा सुविधाजनक, आसान और सस्ती हो जाएगी. आइए जानते हैं इस ट्रेन के रूट, टाइमिंग के बारे में.
यह भी पढ़ें: कल का मौसम: यूपी के इन जिलों में कल आंधी-बारिश की चेतावनी, फिर भीषण गर्मी और लू की होगी वापसी
कम किराए में मिलेगा बेहतर सफर
रिपोर्ट के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस को ऐसे यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कम कीमत में आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेन में सफर करना चाहते हैं. यह ट्रेन वंदे भारत जैसी सुविधाओं का अनुभव देने की कोशिश करती है, लेकिन इसका किराया आम लोगों की पहुंच में रखा गया है, यानी हर कोई आराम से इसमें सफर कर सके. हाल ही में रेलवे मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए भी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की थी, जिन्हें यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब दिल्ली-गोरखपुर रूट, जो की सबसे ज्यादा बिजी रहने वाले रूटों में से एक है, वहां इस ट्रेन के शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली से गोरखपुर के बीच इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
रेलवे बोर्ड के अनुसार, नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14046/14045 के रूप में चलाई जाएगी. यह ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर के बीच कुल 11 स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वाल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. इस रूट से यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है.
नई अमृत भारत ट्रेन का टाइम- टेबल क्या रहेगा?
- रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी, जिससे दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.
- यह ट्रेन हर मंगलवार को दिल्ली और गोरखपुर दोनों स्टेशनों से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी.
- ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से रात 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी, जिससे लंबी दूरी का सफर काफी आरामदायक हो जाएगा.
- वापसी में ट्रेन नंबर 14045 गोरखपुर जंक्शन से रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
- रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों का समय बचेगा, भीड़ कम होगी और कम खर्च में बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा.
यह भी पढ़ें: Jewar Airport vs IGI: नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों के लिए कौन सा एयरपोर्ट रहेगा बेस्ट;
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines