दिल्ली-NCR वालों की मौज! इस महीने से बदल जाएगा पूर्वांचल का सफर, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे

Expressway: जुलाई तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली लिंक रोड तैयार हो जाएगी. इससे दिल्ली-एनसीआर से पूर्वांचल और प्रयागराज तक का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा.

Ganga Expressway connection

गंगा एक्सप्रेसवे से कब जुड़ेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे?

Ganga Expressway: दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों यानी पूर्वांचल की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ देगी. इसके लिए 14 किलोमीटर लंबी एक लिंक रोड तैयार की जा रही है, जिसका निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा होने की पूरी उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही दिल्ली से प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों तक पहुंचना न केवल आसान हो जाएगा, बल्कि सफर में लगने वाले समय में भी भारी बचत होगी.

विज्ञापन

कनेक्टिविटी का बनेगा नया रिकॉर्ड

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक और लंबे रास्तों का सामना करना पड़ता है. लेकिन इस नई लिंक रोड के शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. इस परियोजना पर लगभग 524 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई मजबूती देगी. इससे आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी काफी फायदा होगा क्योंकि माल ढुलाई में अब पहले के मुकाबले बहुत कम समय लगेगा और लागत में भी कमी आएगी.

विज्ञापन

जुलाई तक काम पूरा करने का लक्ष्य

NHAI के अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया और भारी बारिश की वजह से काम में कोई बड़ी रुकावट नहीं आई, तो जुलाई के अंत तक गाड़ियां इस रोड पर दौड़ने लगेंगी. जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का लगभग 82 प्रतिशत निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. अब काम के रास्ते में कोई बड़ी तकनीकी या जमीन से जुड़ी बाधा बाकी नहीं रह गई है. निर्माण की रफ्तार को देखते हुए विभाग काफी उत्साहित है और इसे तय समय सीमा के भीतर जनता को समर्पित करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से मिलेगी परमानेंट मुक्ति

इस लिंक रोड के बन जाने के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा पहले से ही तैयार है और अब शेष 14 किलोमीटर का टुकड़ा जुड़ते ही दोनों बड़े एक्सप्रेसवे एक नेटवर्क की तरह काम करेंगे. इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को एक तेज वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह उत्तर प्रदेश के रोड नेटवर्क के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा, जो राज्य की आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने का काम करेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ