Delhi–Meerut Expressway: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम को भीषण हादसा हुआ। गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस को उड़ा दिया। कार इतनी रफ्तार में थी कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी कई मीटर दूर जाकर गिरा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। विजय नगर पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ जा रही थी कार
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट का वीडियो देखकर लोगों की रुह कांप गई। पुलिस ने बताया कि बेकाबू कार संख्या यूपी 14 जीएस 9138 दिल्ली से मेरठ जा रही थी। गाजियाबाद क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी एक लेन से गाड़ियों को निकलवा रहे थे। तभी एक कार बेकाबू होकर बाहर जाने वाली लेन की तरफ मुड़ी। कार की रफ्तार देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी डिवाइडर की तरफ बढ़ा, तो कार भी डिवाइडर की तरफ बढ़ गई। इससे पुलिसकर्मी की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: DME पर सफर करना अब होगा ओर भी सुरक्षित, जानिए क्या है यातायात पुलिस का प्लान
बाल-बाल बचा दूसरा पुलिसकर्मी
ड्यूटी पर 2 पुलिसकर्मी लगे थे। जब तेज रफ्तार कार बाहर जाने वाली लेन की तरफ मुड़ी। वहां पहले से ही जाम देखकर कार चालक ने कार को डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया। अचानक टर्न लेने से कार पहले पुलिसकर्मी के बेहद पास से गुजरी। वीडियो में पुलिसकर्मी बचते हुए पैर उठाते हुए भी दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: DME के डिवाइडर पर NHAI लगाएगा 16 किलोमीटर तक रेलिंग, जानिए क्या है वजह
हाल ही में 19 यात्री हुए थे घायल
गत 21 अगस्त को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वेव सिटी थानाक्षेत्र में निजी बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 19 यात्री घायल हो गए। हालत गंभीर होने की वजह से 13 यात्रियों को अस्पताल ले भर्ती कराना पड़ा। यह बस उत्तराखंड के हल्द्वानी से दिल्ली आ रही थी। गनीमत रही कि हादसा में किसी यात्री की जान नहीं गई।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
5 mins agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
3 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
11 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
14 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines