Ghaziabad News: DME पर सफर करना अब होगा ओर भी सुरक्षित, जानिए क्या है यातायात पुलिस का प्लान

Ghaziabad News: गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा अब शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर यूपी गेट से डासना तक सभी 15 अंडरपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Traffic Police, Delhi-Meerut Expressway, DME, NNAI Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद ट्रेफिक पुलिस, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, डीएमई, एनएनएआई

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

गाजियाबाद यातायात पुलिस शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ के लिए शहर के सभी चौराहों और तिराहों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगा रही है। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा अब शहर से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर यूपी गेट से डासना तक सभी 15 अंडरपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरा की मदद से पुलिस ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाला वाहनों चालकों का चलन कर सकेगी और साथ ही सभी गतिविधियों पर भी नजर रख सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने NHAI को दिया कैमरे लगाने का प्रस्ताव
गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर यातायात को और सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए यातायात पुलिस ने डसना तक सभी 15 अंडरपास की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी करने का NHAI को प्रस्ताव दिया है। इसके बाद NHAI द्वारा DME पर कैमरे लगाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस पूरी योजना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मंजूरी के लिए इस मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा NHAI के अधिकारियों के अनुसार गाजियाबाद लाल कुआं के पास पुलिस बूथ भी खोला जाएगा। इसके बाद कोई सूचना मिलने पर पुलिस मदद भी तुरंत मिल सकेगी।

विज्ञापन

सर्वे के बाद मंजूरी के लिए भेजी जाएगी मंत्रालय रिपोर्ट
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे का चार खंड़ों का निर्माण पूरा हो चुका है। दिल्ली से मेरठ तक हाईवे पर पहले से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिनकी मदद से वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इन कैमरों को गाजियाबाद के डासना में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों की मदद से न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान हो सकेगा, बल्कि अपराधिक घटनाओं के समय भी इनसे काफी मदद मिलेगी। इस मामले में NHAI के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार के अनुसार, यूपी गेट से डासना तक सभी 15 अंडरपास पर कैमरे लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। सर्वे के बाद रिपोर्ट तैयार करके मंत्रालय को भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ