Accident Video: महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद अब यूपी में हादसों की खबरें सामने आई हैं। हादसे दो जगह पर हुए जिसमें पहला, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ तो दूसरा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ। घने कोहरे के चलते मेरठ एक्सप्रेसवे पर तकरीबन 10 से 15 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, तो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 30 गाड़ियों की टक्कर हुई। इन हादसों के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लगा, जिसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें टूटी गाड़ियों की लाइन और रेंगते वाहनों को देखा जा सकता है।
कोहरे में आपस में टकराईं गाड़ियां
सर्दियों की शुरुआत में घना कोहरा छा रहा था, जिसकी वजह से कई हादसे हुए। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, जिसकी वजह से हादसे कम हुए। आज सुबह ही गाजियाबाद में घने कोहरे की वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर तकरीबन 10 से 15 गाड़िया आपस में टकरा गईं। वही, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी हादसा हुआ, जिसमें कोहरे के कारण 30 गाड़ियां टकराईं। इस हादसे में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर 5 से 6 घायल होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद लगा जाम
जिस एक्सप्रेसवे पर गाड़िया रफ्तार भरती हैं, उस पर हादसे के बाद गाड़ियों की रफ्तार थम गई। हादसा होने के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें गाड़ियां एक्सप्रेसवे पर रेंगती नजर आ रही हैं। गाड़ी ड्राइवर ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया है, उसमें देखा जा सकता है कि रोड पर एक के बाद एक टूटी कारों की लाइन लगी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा आज सुबह 8 बजे के करीब हुआ। हालांकि सुबह के वक्त घना कोहरा नहीं था, लेकिन अचानक से कोहरा बढ़ गया। जिसकी वजह से गाड़ियों की स्पीड कम होने लगी। कुछ दिखाई न देने की वजह से गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में आंखों के सामने मर गईं मां..आंसुओं में डूबी श्रद्धालु की आपबीती
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
2 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
3 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
3 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
3 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
8 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
12 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
23 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines