महाकुंभ भगदड़ में आंखों के सामने मर गईं मां..आंसुओं में डूबी श्रद्धालु की आपबीती

Stampede at Kumbh Mela: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद एक बार फिर हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच हादसे से जुड़े श्रद्धालुओं ने खौफनाक कहानी बयां की है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Stampede at Kumbh Mela

Stampede at Kumbh Mela

Prayagraj Tragedy: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ के चलते इतना दबाव बढ़ा कि अचानक भगदड़ मच गई। अब तक कई लोगों के घायल और मरने की बात कही जा रही है। कई गंभीर घायलों को सेक्टर 2 में बने हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिहार के औरंगाबाद से महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे सूरज यादव ने इंडिया टुडे को बताया कि हम 12-13 लोग स्नान करने के लिए पहुंचे थे। ऐसी भगदड़ मची कि मेरी मां दबकर मर गई।

एक अन्य श्रद्धालु फूलचंद विश्वकर्मा ने बताया रात को हम नहाकर निकले थे। उधर से गेट खुल गया था। दोनों ओर से पब्लिक थी। लोग एक-दूसरे को रौंद रहे थे। मेरी पत्नी की मौत हो गई थी, मैं भी आधे घंटे तक भीड़ में दबा रहा। औरंगाबाद से पहुंचे एक अन्य यात्री ने इंडिया टुडे को बताया कि कुछ लोग घाट की ओर जा रहे थे। इतने में कुछ लोग पीछे की ओर लौटने लगे। इधर से जा रहे लोगों ने धक्का दिया तो कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। भीड़ में लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए।

बैरिकेडिंग टूटने से मची भगदड़

बता दें कि मौनी अमावस्या के चलते प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान बैरिकेडिंग का एक हिस्सा गिर गया और भगदड़ मच गई। कुछ ही मिनटों में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ गए और स्थिति बेकाबू हो गई। भगदड़ की सूचना पर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर पहुंचीं।

अब तक महाकुंभ में 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या पर ही 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं। इस बीच मची भगदड़ ने श्रद्धालुओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ