Dehradun Road Accident Inside Story: उत्तराखंड के देहरादून में बीती रात करीब 2 बजे ONGC चौक रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक इनोवा कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से भिड़ गई। हादसे में 6 लोग मारे गए हैं, लेकिन ड्राइवर की एक चूक ने 6 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने हादसे का पूरा विवरण भी बताया कि कौन-किस साइड से आ रहा था और हादसा कैसे हुआ?
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुर्जे तक निकलकर सड़क पर बिखर गए थे। वहीं कार में सवार 7 लोग बुरी तरह फंस गए। 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर घायल हुआ, लेकिन हादसे के बाद मौके पर जो मंजर देखने को मिला, उसे देखकर लोगों और पुलिस वालों की रूह कांप गई। छहों लाशें बहुत बुरी हालत में थीं। पुलिस ने किसी तरह कार को काटकर शवों को निकाला। हादसे का शिकार हुए लोग स्टूडेंट्स थे। SSP देहरादून अजय सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:25000 फीट ऊंचाई, विमान में आग भड़की; 500 से ज्यादा यात्रियों की जान फंसी, देखें डराने वाला वीडियो
हादसा तेज स्पीड और ओवरटेकिंग के कारण
SSP अजय सिंह ने बताया कि कंटेनर ट्रक किशन नगर चौक की ओर से आ रहा था। इनोवा कार बल्लूपुर चौकी से आ रही थी, लेकिन कार की स्पीड बहुत तेज थी। किशन नगर चौक के पास कंटेनर ट्रक को कार ने क्रॉस करने की कोशिश की, लेकिन स्पीड इतनी तेज थी कि ड्राइवर दूरी का अंदाजा नहीं लगा पाया और कार ट्रक में पीछे से भिड़ गई। ओवर स्पीड और ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें:35000 फीट ऊंचाई पर विमान पर फायरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार; फ्लोरिडा से हैती जा रही थी फ्लाइट
लाशों की हालत देखकर लोगों की तबियत बिगड़ी
SSP अजय सिंह ने बताया कि हादसे में 2 युवकों के सिर धड़ से अलग हो गए थे, जो सड़क पर पड़े मिले। एक युवती का चेहरा बुरी तरह जल गया। एक युवक ने हिम्मत करके उसके चेहरे को अपनी जैकेट से कवर किया। छहों लाशों की हालत देखकर किसी की हाथ लगाने की हिम्मत नहीं हुई। कार के पुर्जे इधर उधर बिखरे हुए थे। सड़क के दूसरे किनारे पर एक लड़की की लाश और कटा हुआ चेहरा पड़ा था।
इससे थोड़ी दूरी एक युवक का सिर पड़ा था। भगवान से लोग दुआ कर रहे थे कि ऐसी मौत दुश्मन को भी न मिले। हादसा इतना वीभत्स था कि देखकर पुलिस वालों और कई लोगों की तबियत खराब हो गई। हादसे में घायल युवक को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया। किसी तरह लाशों को कवर करके एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें:Vande Bharat Train के साथ हादसा, वाराणसी से आगरा जाते समय थमे पहिए, मचा हड़कंप
हादसे में मरने वाले और घायल स्टूडेंट्स
SSP अजय सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुए नौजवान स्टूडेंट्स थे, जिनमें 3 युवक और युवतियां थीं। 6 देहरादून निवासी और एक हिमाचल निवासी था। घायल युवक का नाम सिद्धेश अग्रवाल (25 साल) पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड देहरादून है।
मृतकों की पहचान गुनीत (19 साल) पुत्री तेज प्रकाश सिंह निवासी 10A साई लोक GMS रोड देहरादून, कुणाल कुकरेजा (23 साल) पुत्र जसवीर कुकरेजा निवासी 359/1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून, ऋषभ जैन (24 साल) पुत्र तरुण जैन निवासी राजपुर रोड देहरादून, नव्या गोयल (23 साल) पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड देहरादून, अतुल अग्रवाल (24 साल) पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड देहरादून, कामाक्षी (20 साल) पुत्री तुषार सिंघल निवासी कावली रोड देहरादून के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें:BJP नेता और बेटे की पिटाई का वीडियो वायरल, श्रावस्ती में पुलिसकर्मी ने जानें क्यों पीटा सरेआम?
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines