देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से हड़कंप, PM मोदी, अमित शाह ने CM धामी से की बात

Dehradun cloudburst in Karligadh Sahastradhara: देहरादून के टूरिस्ट पैलेस सहस्त्रधारा क्षेत्र में फिर बादल फटने की घटना से देहरादून में तनाव फैल गई। भारी बारिश के बाद अचानक तेज बहाव से पानी आया और कई दुकानें बह गईं।

Dehradun cloudburst

Dehradun cloudburst in Karligadh Sahastradhara: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई। इस आपदा के कारण क्षेत्र में तेज बहाव से कई दुकानें बह गईं, वहीं दो लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और प्रदेश में भारी बारिश से उत्पन्न हालात की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जानमाल की बड़ी क्षति की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारी बारिश के कारण दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिसकर्मी बहाव कार्यों में जुटे हैं।

रात में ही शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें त्वरित रूप से मौके पर पहुंचीं और रात में ही स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। राहत व बचाव कार्य के लिए जेसीबी समेत भारी उपकरण मौके पर लगाए गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। लापता दोनों व्यक्तियों की खोजबीन युद्धस्तर पर की जा रही है।

दुकानें बह गईं, जान की क्षति नहीं

तेज बहाव के चलते नदी किनारे की कुछ दुकानें पूरी तरह से बह गई हैं, जिनसे लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि प्रशासन की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई और समय रहते स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

ऋषिकेश: चंद्रभागा नदी में फंसे तीन व्यक्तियों को किया रेस्क्यू

आज दिनांक 16 सितम्बर 2025 को प्रातः SDRF टीम को कंट्रोल रूम ऋषिकेश से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रभागा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है और कुछ लोग नदी में फंसे हुए हैं। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि तीन व्यक्ति नदी में फंसे हुए हैं जिन्हें टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ